मौत से पहले ही मर चुकी थी वो छात्रा जानिए कैसे?

दिल्ली I am failure…I am dumb…I hate myself…(मैं असफल हूं…मैं बेवकूफ हूं…मैं खुद से नफरत करती हूं)…जी हां, ये वो वाक्ये है जिन्हे उसने आखरी बार लिखा था। इन तीन वाक्यों को लिखने के बाद 16 साल की उस छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जी हां हम बात कर रहे हैं उस छात्रा की जो मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में पढ़ रही थी। वो 9वीं कक्षा की उस छात्रा थी जिसने ये आरोप लगया था की उसके टीचरों ने उसके साथ किये गए छेड़छाड़ से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।

दिल्ली से लगे नोएडा सेक्टर-52 जीबी में रहने वाली छात्रा मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। बीते 20 मार्च को खुदकुशी से ठीक पहले पीड़िता ने अपनी नोटबुक में उपरोक्त लाइन लिखी थी। उसके पिता का आरोप है कि स्कूल में सोशल साइंस का टीचर राजीव सहगल उससे छेड़छाड़ करता और साइंस टीचर नीरज आनंद धमकाती थी।

मौत से पहले पीड़िता ने अपनी किताब में लिखा कि समय के साथ सबकुछ बदलता है. कॉपी में भी कई बार उसने अपना नाम लिखा। वह डॉक्टर बनाना चाहती थी। उसने अपने सपने के बारे में भी नोटबुक पर लिखा था। आखिरी पन्ने पर उसने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाया था। इसके बाद खुद को असफल मानते हुए उसने मौत का रास्ता चुन लिया। .

पिता का आरोप है कि दोनों टीचरों ने जान बूझकर परीक्षा में उसे कम नंबर दिए थे, जिससे कि वह फेल हो गई थी। पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसी कारण से छात्रा तनाव में रहने लगी थी। उसने अपने पिता से कहा था, कि दोनों टीचर उसे पास नहीं होने देंगे। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

पुलिस ने दोनों टीचर के साथ प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ करने, आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पहले पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं जोड़ी थी। सवाल उठे तो फिर दोबारा धाराएं बढ़ाई गईं। इस मामले में पहली शिकायत दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया और जांच के आदेश दिए गए हैं।

मृतका के परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी नौवीं क्लास में एक बार फेल हो चुकी थी। छात्रा का शव उसके कमरे की खिड़की की रेलिंग से लटकता मिला था। परिवार वालों को जैसे ही बेटी द्वारा खुदकुशी की जानकारी मिली, वे उसे लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फिलहाल यूपी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित