बाइकिंग के डर पर पाया काबू खुशाली कुमार ने

दिल्ली:EROS TIMES: प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर से अभिनेत्री बनी खुशाली कुमार ने संगीतकार-गायक गुरु रंधावा और तुलसी कुमार के संगीत वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली है। इस नए संगीत वीडियो में लोगों को खुशाली को एक क्रूजर बाइक की सवारी करते देखा जा सकेगा। म्यूजिक वीडियो में खुशाली कुमार के साथ गायक-संगीतकार गुरु रंधावा भी नज़र आएंगे। इस संबंध में खुशाली कुमार ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि गुरु के साथ शूटिंग करते हुए उन्हें बाइकिंग के डर से कैसे सामना किया और उस पर कैसे काबू पाया।

खुशाली कुमार ने कहा कि वह हमेशा से बाइक की सवारी करना चाहती थीं, लेकिन जब भी वह ऐसा करने का सोचती थीं, तो उनकी रीढ़ की हड्डी तक में कंपन होने लगता था। फिल्मों में बाइक पर इस तरह के एक रोमांटिक दृश्यों को याद करने के बावजूद वह बाइक की सवारी नहीं कर पाती थीं। गुरु रंधावा ने उनकी बाइक की सवारी करने के भय को महसूस कर लिया और उसके साथ शरारत करते हुए उससे कहा कि उसने शूट के कुछ ही दिन पहले ही सीखा है कि बाइक की सवारी कैसे की जा सकती है। इसलिए वह पूरी तरह से पहाड़ी सड़कों पर बाइक चलाने के लिए आश्वस्त और अभ्यस्त नहीं हैं। स्वाभाविक तौर पर ऐसे में खुशाली और डर गईं और वह शूट के लिए गुरु रंधावा के साथ बाइक पर बैठने के लिए तैयार नहीं हो रही थीं।

आखिरकार किसी बॉलीवुड नायक की तरह गुरु रंधावा ने उनके सामने अपनी बाइकिंग कौशल को दिखाया और कहा कि उन्हें अपने शुरुआती दिनों से ही बाइक की सवारी करने का शौक रहा है। ऐसे में पूरी शूटिंग टीम हंस-हंस कर लोटपोट हो गई, जिसने खुशाली को सहज बनाया। उसके बाद पूरे दृश्य की नए सिरे से योजना बना कर शूटिंग पूरी की गई। और, इस तरह खुशाली के आत्मविश्वास ने शूटिंग के पूरे दृश्य को ही बदल दिया।

उल्लेखनीय है कि म्यूजिक वीडियो के साथ एक्टिंग में डेब्यू कर रही खुशाली कुमार का नाम फैशन जगत के लिए कोई नया नहीं है, क्योंकि उनके खाते में जहां शकीरा जैसी इंटरनेशनल मेगास्टार के लिए ड्रेस डिजाइन करने की उपलब्धि दर्ज है, वहीं वह दो बार के ग्रेमी अवाॅर्ड से सम्मानित सिंगर लिन रिम्स, कारमन इलेक्ट्रा, स्पाइस गर्ल मेलाइन बी के साथ ही जस्टिन बीवर के म्यूजिक वीडियो ‘वेट फाॅर एक मिनट’ के लिए भी ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। फैशन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की वजह से हाल ही में केंद्र सरकार के बाल एवं महिला विकास मंत्रालय की ओर से भी खुशाली को सराहा एवं सम्मानित किया गया है।

  • Related Posts

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव