‘ओमर्टा’कहानी पाकिस्तान में किडनैप और मर्डर की

नई दिल्ली:EROS TIMES:‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी बेहतरीन फिल्मे देने वाले निर्देशक हंसल मेहता अब ‘ओमर्टा’ लेकर हाजिर हैं। अपनी इसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए हंसल मेहता फिल्म के हीरो राजकुमार राव के साथ दिल्ली पहुंचे। कनाॅट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अहमद ओमार सईद आतंकवादी बन जाता है। इस फिल्म में आतंकवादी के किरदार में राजकुमार राव काफी दमदार लग रहे हैं। ट्रेलर में काफी सीन ऐसे हैं, जो दिल थाम लेने को मजबूर कर देते हैं।

हंसल मेहता ने खुद इस फिल्म को सबसे विस्फोटक फिल्म बताया था। पिछले दिनों इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें भी राजकुमार राव गन प्वाइंट पर नमाज अदा करते हुए नजर आए थे। पोस्टर के साथ लिखा गया है- ‘कोड आॅफ सायलेंस’। पिछले लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई इस फिल्म की कहानी वाकई दिल दहला देने वाली लग रही है।

ट्रेलर रिलीज के मौके पर मीडिया से बातचीत में डायरेक्टर हंसल मेहता ने बताया, यह फिल्म आतंकी अहमद ओमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है। ओमर सईद ने वर्ष 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवा कर उसकी हत्या कर दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन ओमर को कभी भी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है। हंसल मेहता ने यह भी बताया, ‘‘ओमर्टा’ आतंकियों के भीतर चलने वाली उथल-पुथल की कहानी कहती है, न कि सीधे तौर पर आतंकवाद की।

फिल्म का नाम भी यही इशारा करता है। दरअसल, ‘ओमर्टा’ एक इटैलियन शब्द है, जो अपराधियों और माफिया लोगों के बीच एक-दूसरे को लेकर परस्पर वफादार रहने की एक किस्म की कसम होती है। दिलचस्प बात यह है कि 1999 में जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाइजैक कर कंधार ले जाया गया था और यात्रियों की जान बख्शने के एवज में जिन तीन आंतकियों को भारतीय जेलों से छुड़वा लिया गया था, उनमें से एक ओमर भी था।

बकौल हंसल मेहता, ‘ओमर्टा’ हमारे समय के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक की भयानक वास्तविक कहानी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को रिक्रिएट करते हुए, लंदन और भारत के ओरिजिनल लोकेशन पर शूट ‘ओमर्टा’ पाकिस्तान प्रायोजित आतंक के असली और वर्तमान खतरे को उजागर करती है। 9/11 हमला, मुंबई आतंकवादी हमला, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की क्रूर हत्या सहित हाल के इतिहास में कुछ सबसे खतरनाक आतंकवादी हमलों के इर्द-गिर्द बनी यह फिल्म एक दुष्ट (एविल) मन की यात्रा की कहानी कहती है।

दरअसल, ओमर्टा एक ऐसे व्यक्ति के मन को समझने की कोशिश है, जो दुनिया के संपर्क से बाहर है। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2017 में बेहतरीन समीक्षा मिली। इसके बाद, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2017 में समापन फिल्म के तौर पर इसकी सफल स्क्रीनिंग हुई।’

अभिनेता राजकुमार राव, जो पहली बार उमर सईद शेख की नेगेटिव भूमिका में आ रहे हैं, के बारे में बताया, उमर सईद शेख हमारे समय के सबसे घातक आतंकवादियों में से एक था, क्योंकि उसकी आतंकवादी रणनीति पारंपरिक सोच से भी परे थी। मैंने अब तक जितनी भी फिल्मों के लिए काम किया है, ‘ओमर्टा’ उनमें सबसे ज्यादा शोध वाली फिल्मों में से एक है।

हम वास्तव में लंदन में उमर द्वारा आने वाले कुछ स्थानों पर गए, जहां एक एलएसई स्नातक छात्र से एक घातक आतंकवादी बनने की उसकी बदलाव भरी यात्रा को समझा। दरअसल, मुझे इस व्यक्ति के अतीत को महसूस करने और उसे स्पर्श करने की आवश्यकता थी, क्योंकि इस किरदार को पर्दे पर साकार करना मेरे लिए आसान यात्रा नहीं थी। ‘ओमर्टा’ और हंसल सर के साथ इस फिल्म में हमारा एक बेहतर संयोजन बना है, जिसे पर्दे पर देखकर शायद आप दंग रह जाएंगे।’
स्विस एंटरटेनमेंट और कर्मा मीडिया द्वारा निर्मित और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित ‘ओमर्टा’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस