नोएडा:EROS TIMES: डिजाइन एण्ड इनोवेशन अकादमी (दिया) में एन्विशन स्ट्रटीजिक डिजाइन कॉन्क्लेव एण्ड कॉनवोकेशन का आयोजन किया गया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में “समय के साथ डिजाइन का रूपांतरण” विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि भारतीय कन्टेम्परेरी कलाकार जगन्नाथ पांडे ने शिरकत की। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर आर्ट एण्ड कल्चर ब्रिटिश कॉउन्सिल ऑफ इंडिया की पूर्व विभागाध्यक्ष सुशमा बहल के साथ दिया की चेयरमैन शिल्पी गुप्ता, प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, कार्यकारी निदेशक दीप्ती पंत एवं सलाहकार विजय चुतुर्वेदी मौजूद रहे।
दीप्ती पंत ने बताया कि डिजाइन की सोंच आज मूल्यवान संपत्ति के रूप में उभर रही है। इस सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम हुनर एवं गुणों से सुसज्जित करना है। जिसके लिए डिजाइन शिक्षकों, डिजाइनरों एवं डिजाइन के छात्रों को नवीनतम एवं आधुनिक सोंच के साथ एक मंच पर आना होगा, इससे आने वाले समय में शिक्षा के माध्यम से डिजाइन का रूपांतर और डिजाइन पर नए अतर्दृष्टि को पैदा करने में आने वाली पिढ़ी सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन करते हुए सफलता के लिए प्रेरित करना है।
संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम के अंत में 2013-17 बैच के छात्रों के लिए दीक्षा समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें फैशन, टेक्सटाइल, जूलरी, इंटीरियर, मल्टीमीडिया एवं एनिमेंशन के छात्रों को डिप्लोमा प्रदान की गई।






