कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन संपन्न।

नोएडा:EROS TIMES: जनपद गौतम बुद्ध नगर में कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन संपन्न। समाज की मूलभूत समस्या कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से जनपद के स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आज इंदिरा गांधी कला केंद्र में एक बड़े स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया ।

इस अहम मुद्दे पर विस्तार परक रूप से चर्चा की गई और समाज में जागरूकता लाते हुए इस समस्या के निदान के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह के द्वारा की गई। उन्होंने कहां की पूरे जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट का अक्षर से पालन सुनिश्चित किया जाए अन्यथा की स्थिति में यदि कहीं पर यह संज्ञान में आता है कि किसी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग परीक्षण किया जा रहा है तो संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। इस संबंध में डीएम ने यह भी कहा कि पूरे जनपद में संबंधित एक्ट को दृढ़ता से लागू कराने के उद्देश्य से समय-समय पर गोपनीय चेकिंग अभियान भी चलाते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कराई जाएगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर के माध्यम से भी जनता से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए यदि कहीं पर लिंग परीक्षण के संबंध में पाया जाता है तो जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी । जिसके जिम्मेदार स्वयं अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्वामी होंगे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी समस्त अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालको को आश्वस्त किया कि किसी भी स्तर पर उनका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और उनके जो कार्य होंगे जिला प्रशासन के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे । इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालको द्वारा जिला प्रशासन का सहयोग किया जाए और अपने कार्य को पूरे अच्छे से किया जाए। आयोजित कार्यशाला में डॉ जेपी कपूर, डॉ एस के भार्गव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग भार्गव, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ललित मुद्गल तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में विस्तारपूर्वक रूप से जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही सभी को कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीश जैन के द्वारा किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ढाका अन्य चिकित्सा अधिकारी गण तथा जनपद के अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव