बीजेपी को नोटबंदी और जीएसटी का असर गुजरात चुनाव के परिणामों में दिखेगा: अखिलेश 

लखनऊ/EROS TIMES : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी नोटबंदी और जीएसटी का असर गुजरात चुनाव के नतीजों में देखेगी, क्योंकि वहां की जनता ने उनके खिलाफ अपना मन बना लिया है। यादव ने पार्टी मुख्यालय में व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुये आरोप लगाया, नोटबंदी और जीएसटी का असर व्यापारियों और व्यावसाय और अर्थव्यवस्था पर पड़ा है और इसका असर गुजरात चुनाव के नतीजों में दिखेगा और भारतीय जनता पार्टी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश में हाल में हुये नगर निकायों के परिणामों के बारे में अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाको में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत को पैमाना बनाया जा रहा है तो भाजपा के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाको के प्रदर्शन का भी आकलन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी और व्यापारी विरोधी नीतियों के कारण भाजपा का ग्राफ नीचे आता जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार नीचे गिरती जा रही है और देश का व्यापारी वर्ग परेशान है।

उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुये अखिलेश ने मथुरा और सीतापुर की घटना का हवाला दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ उनके हितों की लड़ाई में खड़ी रहेगी। इससे पहले व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुये सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों का परिणाम है कि व्यापारी और उदयमी देश छोड़कर जा रहे है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों उदयमियों का कहना है कि वे तब वापस आयेंगे जब भाजपा सरकार चली जायेगी। गुजरात चुनावों पर राम गोपाल ने दावा किया कि भाजपा गुजरात चुनाव हार रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस