बाइक सवार ने ट्रैफिक हेडकॉन्स्टेबल को जमकर पीटा

नई दिल्ली/EROS TIMES : पश्चिमी जिले के जनकपुरी इलाके में बाइक सवार ने ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल को जमकर पीटा। हेडकॉन्स्टेबल का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बाइक सवार को झगड़ा करने से मना कर रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रैफिककर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नरेन्द्र (41) ट्रैफिक पुलिस में बतौर हेडकॉन्स्टेबल कार्यरत है। फिलहाल उनकी तैनाती जनकपुरी सर्किल में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती देर शाम नरेन्द्र अपने स्टाफ के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नरेन्द्र ने देखा सी-1 रेड लाइट के पास एक बाइक सवार कार वाले से झगड़ा कर रहा है।

नरेन्द्र ने बाइक सवार को समझाने का प्रयास किया, जिससे ट्रैफिक न रुके। पुलिस को दी शिकायत में नरेन्द्र ने बताया कि युवक को मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित की वर्दी फाड़ दी और हेलमेट से लगातार प्रहार करने लगा। पीड़ित नरेन्द्र की चीख-पुकार सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आये और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पालम निवासी गौरव (33) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस