सरदार वल्लभ भाई पटेल की नीतियों को अपनाकर ही अखंड भारत का सपना होगा साकार: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की नीतियों को अपनाकर ही अखंड भारत का सपना साकार होगा।

CM योगी ने आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर जीपीओ पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की नीतियों को अपनाकर ही अखंड भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अखण्ड भारत के सपने का साकार किया। उनकी नीतियों के कारण भारत में 543 रियासत मिलीं।

योगी ने कश्मीर के मामले में नेहरू की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मामले में सरदार पटेल की बातें मान ली गयी होती तो आज यह समस्या नहीं होती। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कश्मीर समस्या को अपने तरीके से सुलझाऊंगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। उन्होंने लिखा “मां भारती के वीर सपूत, राष्ट्र गौरव, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेलजी की जयंती पर शत-शत नमन।”

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर हजरतगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के मंत्री स्वाती सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस