गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ ‘फिरंगी’ की सफलता की दुआ मांगने शिरडी पहुंचे कपिल शर्मा

नई दिल्‍ली।EROS TIMES : कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दरअसल, ‘फिरंगी’ कपिल के प्रोडक्शन में बन रही पहली फिल्म है। इसलिए कपिल अपनी फिल्म की सफलता के लिए दुआ करने के लिए शिरडी पहुंचे थे। इस दौरान कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ भी उनके साथ दिखाई दी। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढींगरा भी थे।

‘फिरंगी’ कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के9 की पहली फिल्म है। ‘फिरंगी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म के ट्रेलर से साफ है कि यह पंजाब के मंगा नाम के लड़के की कहानी है जो देश को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों को अच्‍छा मानता था। इस वजह से मंगा को कोई भी समझदार नहीं मानता था। इस फिल्‍म में कॉमेडी के साथ ही कपिल के कई और भी रंग सामने लाएंगे।वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘सारेगामापा’ में भी पहुंचे थे। यहां वह अपने पहले अवतार में ही दिखाई दिए। उन्होंने बीते दिनों काम से ब्रेक लेने के बाद बेंगलुरु में इलाज कराया और अब वह वापस अपने काम पर लौट रहे हैं। बता दें कि कपिल की ये दूसरी फिल्म है। इस पहले कपिल ‘किस किस से प्यार करूं’ में नजर आए थे। जहां उनकी ये फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी थी, वहीं ‘फिरंगी’ में एक नई कहानी को दर्शाया गया गया है। इसमें कपिल का भी एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 36 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर