नोएडा में हुआ भीषण सड़क हादसे में दो युवा इंजीनियरों की मौत, तीन घायल

नोएडा/EROS TIMES: कासना कोतवाली क्षेत्र में कैलाश अस्पताल के सामने तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो इंजीनियर अमर सिंह (30) व राजेश कुशवाहा (40) की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है, उनका उपचार नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार लगभग 100 से अधिक थी। कार चालक लोकेश को हल्की चोट आई है। उसका कहना है कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से जा टकराई। चालक को हल्की चोट व कार में मौजूद दो इंजीनियरों की मौत से लोग हादसे पर संदेह जता रहे है।
इस आधार पर पुलिस ने लोकेश को हिरासत में ले लिया है। वह एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर है। सूरजपुर क्षेत्र में स्थित लोटस पार्क सोसायटी में पांच दोस्त अमर सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रमोद, कुलदीप व लोकेश शर्मा रहते थे। अमर व कुलदीप की साझेदारी में साइट फोर स्थित एक बीपीओ कंपनी है।
राजेश कुशवाहा दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। पांचों रविवार रात 12 बजे के करीब खाना खाकर सोसायटी से साइट फोर स्थित अमर सिंह के ऑफिस जाने के लिए निकले थे। ऑफिस से फोन आया था कि काम करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है।
जैसे ही कार सवार दोस्त कैलाश अस्पताल के समीप पहुंचे, तभी सडक पार कर एक व्यक्ति उनकी कार के सामने आ गया उसका बचाव करते हुए कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए।
लोगों की मदद से राजेश, प्रमोद, कुलदीप व लोकेश को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अमर सिंह कार के अंदर ही फंसे रह गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले राजेश कुशवाहा और आजमगढ़ के रहने वाले अमर सिंह की उपचार में देरी के कारण मूल रूप से मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी काटने वाला गैस कटर घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। आस-पास की पुलिस के पास कटर मौजूद नहीं था। यदि समय पर कटर आ जाता तो अमर सिंह की जान बचाई जा सकती थी।
घटना के बाद पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी का अगला हिस्सा अलग कर अमर सिंह को बाहर निकाला था। गाड़ी का मीटर भी अलग पड़ा मिला है। स्पीड मीटर की सूई 90 पर अटकी मिली है। जो इस बात को दर्शा रही थी कि घटना के दौरान गाड़ी की स्पीड 100 से अधिक थी।

  • Related Posts

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 10 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 12 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’