सोनी लिव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मनाया जश्न एक सप्ताह तक योग संबंधित वीडियोज का किया जायेगा प्रसारण।

हेल्थ डेस्क, इरोस टाइम्स: बीयर योग से लेकर हैवी मेटल योग तक, यह प्राचीन अभ्‍यास भारत की अंतर्राष्‍ट्रीय छवि एवं परंपरा के साथ जुड़ा हुआ है और पूरी दुनिया में इसके कई विकल्‍प देखे जा रहे हैं। 21 जून को योग दिवस के क्रियान्‍वयन एवं अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मान के साथ, इसका आकर्षण वापस अपनी जमीं पर लौट आया है क्‍योंकि भारत दुनिया को इस अनूठी प्रणाली का अभ्‍यास करने के साथ सेहतमंद बनाने के लिए नेतृत्‍व कर रहा है। सोनीलिव बेहद जोश के साथ इस प्राचीन परंपरा के डिजिटल जश्‍न का प्रसार कर रहा है। सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया का प्रीमियम डिजिटल कंटेंट प्‍लेटफॉर्म जोकि भारतीय दर्शकों के लिए उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण मनोरंजन का समानार्थी बन चुका है, 21 जून को विश्‍व योग दिवस के अवसर पर योग वीक की शुरूआत कर रहा है।

 इस पहल के हिस्‍से के तौर पर, योग वीक फॉर्च्‍युन राइस ब्रान हेल्‍थ द्वारा प्रस्‍तुत किया जा रहा है, यह आइटीसी बी नैचुरल द्वारा को-पावर्ड है। सोनी लिव ने इस 5000 वर्ष पुरानी प्रणाली के शैक्षिक ज्ञान और व्‍यावहारिक जोश के साथ संपन्‍न बनाने की योजना बनाई है जोकि लोगों की सजगता को उनके जोश के साथ एकीकृत करने की अनुमति देती है। यह मंच अपने उपयोक्‍ताओं को विविधीकृत योग और आसन संबंधित वीडियो प्रदान करेगा ताकि उन्‍हें मानव मस्तिष्‍क, शरीर, दिल और आत्‍मा पर इस अभ्‍यास के असंख्‍य सकारात्‍मक प्रभावों के बारे में बताया जा सके। साथ ही शारीरिक, भावनात्‍मक और आध्‍यात्मिक अनुभव प्राप्‍त किया जा सके। इससे शरीर को इसकी सर्वाधिक क्षमता के अनुसार काम करने में मदद मिलती है।

 इसका उद्देश्‍य प्राचीन अभ्‍यास को आधुनिक आकर्षण में लाना था और अधिक से अधिक नई पीढ़ी के लोगों को इसे डिजिटल मार्ग के जरिये अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कदम के साथ, सोनीलिव ने अपने कंटेंट प्रस्‍तुतिकरण को भी विविधीकृत किया है और इसे भारतीय दर्शकों के लिए एकमात्र डिजिटल गंतव्‍य बनाता है जहां वे विभिन्‍न विधाओं में वीडियो एन्‍टरटेनमेंट का आनंद उठा सकते हैं।

सोनी लिव अपने उपयोक्‍ताओ को हमेशा समग्र रूप से लाभदायक मनोरंजन प्रदान करने में सजग रहा है। इसका हेल्‍थ एवं वेलनेस सेगमेंट लिव फिट देश में ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर अपनी तरह की अनूठी पहल थी। इसे दर्शकों से काफी सकारात्‍मक प्रतिसाद मिला। योग वीक इनीशिएटिव स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सजग रहने वाले उपयोक्‍ताओं के लिए अत्‍यंत मददगार होगी। यह आधुनिक भारतीयों को उनकी भागमभाग जिंदगी में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करेगी। ठीक उसी तरह जैसा सदियों पहले था।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस