नोएडा क्राइम रिपोर्ट 21 जून 2017 !

नोएडा क्राइम रिपोर्ट 21 जून 2017 !
!!! क्राइम रिपोर्ट नोएडा !!!

थाना सैक्टर 39
1. संजय पुत्र गोविन्द नि0 म0नं0 1 हाइडिल सैक्टर 20 नोएडा की सूचना पर दिनांक 20.6.2017 को सैक्टर 36 नोएडा मे अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की बेटी की स्कूटी मे टक्कर मारकर घायल करना व स्कूटी क्षतिग्रस्त करना।

थाना फेस टू
2. प्रिंस पुत्र ऋषिपाल नि0 याकूबपुर थाना फेस टू नोएडा की सूचना पर दिनांक 18.6.2017 को ग्राम याकूबपुर से अज्ञात चोर द्वारा वादी की मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस नं0 डीएल 1 एसजैड 3590 को चोरी कर ले जाना।

थाना फेस तृतीय
3. महेन्द्र पुत्र शिवराम नि0 शाहपुर बम्हैटा जिला गाजियाबाद की सूचना पर दिनांक 19.6.2017 को परथला गोल चक्कर से अज्ञात चोर द्वारा वादी की वैगन आर कार नं0 यूपी 14 एफटी 6049 को चोरी कर ले जाना।

थाना सैक्टर 24
4. रजनीश पुत्र कृष्णचन्द नि0 सी-7 सैक्टर 22 नोएडा की सूचना पर दिनांक 19.6.2017 को सैक्टर 22 नोएडा से अज्ञात चोर द्वारा वादी की मो0सा0 यामाहा नं0 डीएल 10 एसएच 1325 को चोरी कर ले जाना।

थाना सैक्टर 20
5. सावंत कुमार नि0 सैक्टर 107 नोएडा की सूचना पर दिनांक 20.6.2017 को सैक्टर 9 नोएडा मे टाटा सुमो नं0 यूपी 16 सीटी 2154 के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की कार मे टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करना व रोकने पर गाली गलौच करना।

थाना एक्सप्रैस वे
6. मनोज पुत्र राममिलन नि0 ग्राम रायपुर थाना एक्सप्रैस वे नोएडा की सूचना पर दिनांक 20.6.2017 को सैक्टर 126 नोएडा मे वाहन नं0 एचआर 55 एक्स 8369 के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के पिता जी और उनके साथी रामजीत को टक्कर मारकर घायल करना जिसमे वादी के पिता की मृत्यु हो जाना।

सराहनीय कार्य

थाना फेस टू
चोरी के मोबाइल व शस्त्र के तीन साथ अभियुक्त गिरफ्तारः-
जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.06.2017 को उ0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना फेस टू जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के गश्त व चैकिंग के दौरान सैक्टर 80 नोएडा से अभियुक्त 1. हरेन्द्र पुत्र पूरन सिंह नि0 तुलसी बिहार थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर। 2. राहुल पुत्र रामनिवास नि0 उपरोक्त। 3. जयबीर पुत्र अतहर सिंह नि0 उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक मोबाइल फोन (सम्बन्धित मु0अ0सं0 378/17 धारा 379 भादवि थाना फेस-2) व एक-एक अद्द नाजायज चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्तो से हुई बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 379 से 382/17 धारा 398/401 भादवि व 25/4 आम्र्स एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

थाना सूरजपुर
अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तारः-
जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.06.2017 को उ0नि0 सोदान सिंह थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के गश्त व चैकिंग के दौरान तिलपता से अभियुक्त 1. रामबीर पुत्र बुद्वसेन नि0 नगलीया थाना बदला जिला अलीगढ हाल नि0 ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर 2. सुमित भाटी पुत्र बीरू उर्फ वीरसिंह नि0 ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक-एक पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का नाजायज बरामद की गयी है। अभियुक्त से हुई बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 530 व 531/17 धारा 60/63 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

थाना जेवर
अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्यवाहीः-
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.06.2017 को थानाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1.नावेद उर्फ बुर्री पुत्र उमरदीन 2.मामू पुत्र अल्लानूर 3.नदीम पुत्र उमरदीन 4.नजमूद्दीन पुत्र नूरदीन 5.पप्पू पुत्र उमरदीन नि0गण मौहल्ला कम्बोहान कस्बा व थाना जेवर 6. हिट्टस उर्फ लाला पुत्र किशनचन्द नि0 नई बस्ती कस्बा व थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर 7.इमरान उर्फ राजाबाबू पुत्र इकबाल नि0 रावलपट्टी कस्बा व थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। अभियुक्तों पर की गयी निरोधात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 269 से 276/2017 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किये गये है।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला