द ग्रैंड वेनिस के फूड कोर्ट टेराज़ो में उठायें उम्दा खान-पान का मज़ा।

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े और इटली के शहर वेनिस की तर्ज पर बने भारत के एकमात्र माॅल द ग्रैण्ड वेनिस के फूड कोर्ट टेराज़ो में हाल में 5 नए लाजवाब आउटलेट का शुभारम्भ हुआ। ये आउटलेट हैं – लेवेंडर, चाइना वाल, फ्रुटिष, चाय गरम और जिलाटो विंटो। टेराज़ो में कई अद्भुत रेस्टोरेंट हैं और नए मजेदार आउटलेट खुलने का सिलसिला बना हुआ है। टेराज़ो एक संपूर्ण लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है जहां एक जगह मस्ती के साथ आप लज़ीज़ खाने का मजा ले सकते हैं।
द गार्डन वेनिस का टेराज़ो दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा फूड कोर्ट है। 50,000 वर्गफुट के इस फूड कोर्ट में एक साथ 1300 लोगों की सीट है। इसमें कई नामी रेस्टोरेंट और आउटलेट हैं जैसे पुरानी दिल्ली का करीम, मोती महल, दक्षिण एक्सप्रेस, लांग नूडल्स, शिकागो पीज़ा, एवर ग्रीन, चाट कफे, ग्रिल इन, कुल्फीयानो, थालीवाला, राॅल्स किंग और बिकगेन बिरयानी आदि।

लैवेंडर – खाने के शौक़ीन अब माॅल के सुकून भरे माहौल में लजीज़ कश्मीरी जायके का आकर्शक कीमत पर मजा ले सकते हैं। कश्मीर के वेजेटेरियन और नाॅन- वेजेटेरियन खानों, खास पर लोकप्रिय वाज़वां की बात ही कुछ और है! तरह-तरह के फ्लेवर में पेश स्वादिस्ट चीज़ें जी भर के खाने का मजां है।

चाइना वाल: मोती महल डीलक्स हाॅस्पीटलीटी का यह ट्रेडमार्क अपने चाइनीज़ और अन्य संपूर्ण एसीएन डिश के लिए मशहूर है। चाइना वाल के वर्तमान में 25 आउटलेट कार्यरत हैं जिनमें चाइनीज़ खाने के शौक़ीन खास जायकों का मजा लेते हैं। द ग्रैण्ड वेनिस माॅल में चाइना वाल तेजी से ग्राहकों का दिल जीत रहा है। यह फाइन चाइनीज़, थाई और एसियन डाइनिंग के लाजवाब स्वाद के साथ बेजोड़ क्वालीटी सुनिश्चित करता है।

चाय गरम और जिलाटो विंटो – यह अपने-अपने क्षेत्र के दो उम्दा ब्राण्डों को मिला कर तैयार फूड
आउटलेट है। फूड कोर्ट के केंद्र में बना कियोस्क गे्रटर नोएडा स्थित द ग्रैण्ड वेनिस माॅल को और मजेदार बनाता है। इसमें गर्मागर्म चाय और ग्रीन टी की बड़ी रेंज़ के साथ-साथ उम्दा फ्रेश स्नैक्स और ठंडे पेय पदार्थ हैं और साथ ही, जिलाटो-डेज़र्ट्स, क्रंची-संडेई और जिलाटो शेक की उम्दा रेंज़ है।
आइए, आप भी असली भारतीय चाय का आनंद लीजिए जो आपके आॅर्डर पर बनती है। साथ ही, 100 प्रतिशत नैचुरल और वेजेटेरियन फ्रोज़न डेज़र्ट का मजा ले सकते हैं जिनका कांसेप्ट सीधे इटली से आया है। फ्रुटिष – फ्रुटिष का कांसेप्ट फ्रेश और हेल्दी ‘100 प्रतिशत फ्रूट’ जूस और शेक पेश करना है जिसका
भागदौड़ और मस्ती पसंद आज की पीढ़ी मजा लेगी। और फ़्रूटीज़ से कुछ भी आॅर्डर करें तो ग्लास जार घर ले जाना न भूलें।‘‘लाइफस्टाइल बदल रहा है। लोग खुद पर जी भर के खर्च करना चाहते हैं।

जिन्दगी में जोश भरने, सामाजिक मेल-मिलाप और मनोरंजन के लिए माॅल जाते हैं। माॅल जाने की सबसे बड़ी वजह लजीज़ खान-पान का मजा लेना है। द ग्रैण्ड वेनिस में हम अपने ग्राहकों को न केवल पूरी दुनिया की बेहतरीन कुज़ीन का आनंद बल्कि शानदार सर्विस के साथ मनमोहक माहौल भी देना चाहते हैं। आगामी महीनों में ऐसेअन्य ब्राण्ड के स्वागत् के लिए हम तैयार हैं,’’ द ग्रैण्ड वेनिस माॅल की सीईओ सुश्री क्वीन्सी भसीन ने प्रसन्नता के साथ बताया। द ग्रैण्ड वेनिस का टेराज़ो फाइन डाइनिंग का नया कांसेप्ट है। इसमें कुज़ीन, स्टाइल और एम्बियंस सभी के कई विकल्प हैं। खान-पान को लेकर यह एक नया, संपूर्ण नजरिया पेष किया गया है। माॅल में उम्दा रेस्टोरेंट, कांसेप्ट बार जैसे कि कफे, बिस्ट्रो, काॅफी षाॅप और फूड कोर्ट हैं।

द ग्रैंड वेनिस भारत में वेनिस की थीम पर दिल्ली-एनसीआर में बना पहला मेगा टुअरिस्ट डेस्टिनेषन है। वेनिस के आर्किटेक्चर की मिसाल इस माॅल में एक साथ मैजिक, मिस्ट्री और रोमांस है। लाॅस वेगस और मकाऊ में ‘यूरोपीयन कांसेप्ट’ के माॅल की तर्ज पर भारत में वेनिस की खूबसूरती लिए तैयार इस माॅल में आपको वेनिस में होने का खास अहसास होगा। 32 लाख वर्गफुट में फैले माॅल में टेराज़ो के अलावा भी कई खास आकर्शण हैं जैसे पीसा की झुकी मीनार का रेप्लिका, माॅल के अंदर पानी की नहरों में गोंडोला राइड्स का आनंद और म्युज़िकल फाउंटेन। माॅल के लाइट टावर्स और सिनेपाॅलिस सिनेमाज़ भी देखते ही बनते हैं। द ग्रैंड वेनिस का परिचय भसीन इन्फोटेक एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का 3.2 मिलियन वर्ग फुट पर फैला भारत का पहला सैलानी केंद्रित मेगा डेस्टिनेषन ग्रैंड वेनिस अपने क्षेत्र का पाॅवर सेंटर, सैलानियों के आकर्शण और परिवार के साथ अवकाष के क्षणों का आनंद मनाने का विषाल केंद्र है।.

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला