काँग्रेसियो ने स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए

 गौतम बुद्धनगर:महानगर काँग्रेस कमेटी नोएडा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय गिझोड़ पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि पर उनको याद कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए । सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनकी फोटो पर फूल एवं माला चढ़ाकर श्रधांजलि अर्पित की गई। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने इस अवसर उनको याद करते हुए कहा कि भारत को 21वीं सदी में ले जाने वाले युग पुरुष राजीव गाँधी ही थे। भाजपाई उनके संचार क्रांति के लिए किए गए कार्यों का विरोध करते थे आज वही लोग इस संचार क्रांति का का भरपूर आनद ले रहे हैं। आज भी यह लोग राजीव जी को श्रेय देने को तैयार नही हैं लेकिन भारत की जनता सब जानती है। उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पवन शर्मा ने उनको याद करते हुए कहा कि राजीव गाँधी कहा करते थे कि विकास का सही मतलब है लोगों की भौतिक, सांस्कृतिक और आध्यत्मिक उन्नति। राजीव गाँधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र तुगलपुरिया ने कहा कि पंचायती राज को अगर किसी ने सही में पहचाना तो वो राजीव गाँधी ही थे। आज की बैठक में शामिल पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र तुगलपुरिया, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पवन शर्मा,महिला महानगर अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश अवाना, जगमाल मावी, गौतम अवाना, सतेंद्र शर्मा, राजकुमार त्यागी, जितेंद्र अम्बावत, सहाबुदीन, विक्रम सेठी, यतेन्द्र शर्मा, दयाशंकर पांडेय, मोहम्मद समशेर, अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली