नव ऊर्जा युवा संस्था का कुलदीप गुप्ता द्वारा हस्ताक्षर कर स्वच्छता हस्ताक्षर संकल्प अभियान का शुभारंभ।

जिले गौतम बुद्धनगर :नोएडा सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन एवं सावित्री मार्किट में महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा स्वच्छता हस्ताक्षर संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चले chta हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिक सहित स्थानीय दुकानदारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
आज स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान लगभग 1250 लोगों ने हस्ताक्षर किये।
इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और मेट्रो यात्रियों को स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण में उन्होंने कहा कि “मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा उसके लिए समय दूंगा। सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे। न गंदगी करेंगे न किसी और को करने देंगे। सबसे पहले हम अपने परिवार से, मुहल्ले से, गांव से कार्यस्थल से शुरुआत करेंगे। 100 अन्य व्यक्तियों से भी स्वच्छता के लिए कहेंगे।”
स्वच्छता हस्ताक्षर संकल्प अभियान का शुभारंभ मोबाइल हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है और केवल जब नागरिक स्वयं संकल्प ले लेगा कि हमे जहां रहना वहां साफ सुथरा रहे तभी यह अभियान सफल होगा।
इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अभय प्रजापति ने कहा कि  स्वच्छता हस्ताक्षर संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के मूलमंत्र को अपने जीवन में आत्मसात करना। आम जनमानस को भी जागरूक होना होगा तभी अभियान मे गति आयेगी। आज नव ऊर्जा युवा संस्था 7 मई से 11 जून तक अलग अलग टुकड़ियों में विभाजित होकर दिल्ली और नोएडा में हर एक मेट्रो स्टेशन एवं मार्किट में स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान को
चला रही है।
हस्ताक्षर अभियान में संगठन के किशन चोटले, निशांत प्रजापति, गोपाल सिंह, राज मंडल, मोहन साह, राजू सिंह, पुष्कर शर्मा, सत्यवान खिलार,  दिलीप पाल, अंकुश प्रजापति, सौरभ तिवारी, कौशल पंडित सहित कई लोग उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 11 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली