नव ऊर्जा युवा संस्था के स्वच्छता सिपाहियों ने नोएडा प्राधिकरण के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया

नोएडा, इरोस टाइम्स: नोएडा प्राधिकरण के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर नव ऊर्जा युवा संस्था के स्वच्छता सिपाहियों ने नोएडा प्राधिकरण के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। सेक्टर 18 की सड़को पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान को चलाते हुए स्वच्छता का संदेश फैलाया। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्या श्रीवास्तव भी सफाई अभियान में स्वयं भागीदारी कर स्वच्छता का संदेश दिया और कहा कि गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है जिसके चलते हमें अपने आसपास के चैत्र को स्वच्छ सुन्दर रखना चाहिये। बेकार सामग्री को एक जगह एकत्र कर स्वच्छता में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना चाहिये। कर्मचारी अधिकारी नव ऊर्जा युवा संस्था के साथ मिलकर समय-समय पर शहर में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे, क्योंकि गर्मी प्रारंभ होते ही कई प्रकार के रोग प्रारंभ हो जाते हैं। संक्रमण से बचने के लिए हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

इस मौके पर नव ऊर्जा युवा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। नोएडा प्राधिकरण अपना काम कर रहा है, आपका भी यह दायित्व बनता है कि कचरा को डस्टबीन में ही डालें और शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभायें।

अभी हमने संघठन में से निरीक्षण दल का गठन किया है जिसके द्धारा निरीक्षण किया जायेगा कि किन इलाको में बहुत गंदगी होती है और इसके पीछे क्या कारण है और बहुत जल्दी शहर को गंदगी मुक्त किया जायेगा।

इस स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने वालों में अभय सिंह प्रजापति, अनमोल सहगल, दीपक चौधरी, मयंक शर्मा, अंकुश प्रजापति, सौरभ तिवारी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश अवस्थी, सत्यवान खिलार ने भाग लिया।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा