सुनील चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता को किया संबोधित

नोएडा, इरोस टाइम्स: समाजवादी पार्टी नोएडा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव के नेतृत्व में सेक्टर-9 के जेजे कालोनी में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुनील चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। विधानसभा चुनाव में आम जनता को वह सब कुछ दिखाए गए जो कि भाजपा कभी पूरा नहीं कर सकती। चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहीं गई लेकिन अब किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर बस छलावा किया जा रहा है।

सपा प्रभारी बीर सिंह यादव ने कहा कि नोएडा शहर में गरीबों को उजाड़ने का कार्य किया जा रहा है। सपा गरीबों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। लोहिवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि सपा के सदस्यता अभियान को अपार सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जेजे कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता मुन्ना आलम का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर नोएडा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल राणा, विकास यादव, सूरज राणा, प्रवीण शर्मा, मुन्ना आलम, छोटे खान, मौ. अख्तर, रहीश, फिरोज, सुल्तान, फक्कर अली, गुड्डू, सुल्तान व अंसारी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर