ट्रम्प ने कहा US में महिलाओं को ऐसी कामयाबी मिलेगी जैसी पहले कभी नहीं मिली

वॉशिंगटन, इरोस टाइम्स: डोनाल्ड ट्रम्प ने इंडियन-अमेरिकन निक्की हेली और सीमा वर्मा की तारीफ करते हुए कहा है, “मेरी कैबिनेट शानदार महिला नेताओं से भरी है।” उन्होंने कहा, “मेरा एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिका को ऐसी जगह बनाएगा, जहां महिलाएं काम कर सकेंगी और ऐसी कामयाबी हासिल कर सकेंगी जैसी पहले कभी नहीं की।”

निक्की हेली टफ कॉम्पिटीटर हैं…

– न्यूज एजेंसी के मुताबिक व्हाइट हाउस में बुधवार को वुमन एम्पावरमेंट पर एक पैनल डिस्कशन में ट्रम्प ने कहा, “यूनाइटेड नेशंस में निक्की हेली (45) एक टफ कॉम्पिटीटर हैं और वह अपनी जॉब बहुत अच्छी तरह से कर रही हैं। बता दें कि यूएन में निक्की अमेरिका की एम्बेसडर हैं।”

– इस पैनल डिस्कशन में इंडियन-अमेरिकन सीमा वर्मा और ट्रम्प की वाइफ मेलानिया भी शामिल हुईं। सीमा ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन में हेल्थकेयर की टॉप पोस्ट पर हैं।

जाने ट्रम्प ने और क्या कहा?

– ट्रम्प ने डिस्कशन के दौरान कहा, “मेरी कैबिनेट शानदार महिला नेताओं से भरी है। एडमिनिस्ट्रेटर लिंडा मैकमाहोन काफी वक्त से मेरी दोस्त हैं, उन्होंने बिजनेस में जबर्दस्त काम किया है। एडमिनिस्ट्रेटर सीमा वर्मा, सेक्रेटरी बेत्सी डीवोस और साउथ कैरोलिना की मेरी अच्छी दोस्त निक्की हेली भी इन लीडर्स में शामिल हैं।”

– मेरा एडमिनिस्ट्रेशन हर दिन यह तय करने के लिए काम करेगा कि हमारी इकोनॉमी एक ऐसी जगह हो, जहां महिलाएं काम कर सकें और कामयाब हो सकें, जैसा कि पहले कभी न हुआ हो। इसमें वह कोशिश भी शामिल है जिसके जरिए सस्ती चाइल्डकेयर सर्विस सभी मांओं और फैमिलीज तक पहुंच सके।

निक्की मेरी बेटी की सबसे फेवरेट हैं: माइक पेंस

– डिस्कशन के दौरान अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस ने कहा, “निक्की हेली बहुत कूल हैं और वह मेरी 2 बेटियों में से एक की फेवरेट हैं। एडमिनिस्ट्रेशन में आपका होना हमारे लिए ऑनर की बात है।” माइक पेंस सीमा वर्मा की भी तारीफ की। कहा, “सच यह है कि महिलाएं हमारे एडमिनिस्ट्रेशन, हमारी इकोनॉमी और हमारी कम्युनिटीज को हर दिन अलग बना रही हैं।”
– ट्रम्प ने कहा, “हम चाहते हैं कि अमेरिका में पैदा होने वाली हर बेटी को खुद पर और अपने फ्यूचर पर भरोसा हो, वह अपने दिल की सुने और अपने सपनों को महसूस कर सके।”

जाने कौन हैं सीमा वर्मा?

– सीमा वर्मा ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन में हेल्थ केयर हेड हैं। ये इंडियाना समेत कई स्टेट्स के हेल्थ केयर रिफॉर्म्स की आर्किटेक्ट रही हैं।

कौन हैं निक्की हेली?

– साउथ कैरोलिना की इंडो-अमेरिकन गवर्नर रहीं निक्की अब यूएन में अमेरिका की एम्बेसडर हैं। इन्होंने ट्रेड और लेबर इश्यू पर काफी काम किया है।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित