वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण

हेल्थ डेस्क, इरोस टाइम्स: वजन बढ़ने का विज्ञान बड़ा सीदा-साधा है. यदि आप खाने-पीने के रूप में जितनी कैलोरीज़ ले रहे हैं उतनी बर्न नहीं करेंगे तो आपका वजन बढ़ना तय है। दरअसल बची हुई कैलोरीज़ ही हमारे शरीर में चर्बी के रूप में इकठ्ठा हो जाती है और हमारा वज़न बढ़ जाता है.

1. खान–पान:

वजन बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा खान-पान। यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्रा अधिक होगी तो वज़न बढ़ने के चान्सेस ज्यादा हो जाते हैं। अधिक तला-भुना , फ़ास्ट-फ़ूड, देशी घी, कोल्ड-ड्रिंक आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा कैलोरीज इकठ्ठा हो जाती हैं जिसे हम बिना अतिरिक्त प्रयास के बर्न नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है। यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को हर दिन कितने कैलोरी की आवश्यकता है तो आप उतनी ही कैलोरी कंजुम करें तो आपका वजन नहीं बढेगा।

2. असक्रिय होना:

अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते हैं तो आपका वजन बढ़ना लगभग तय है। खास तौर पर जो लोग घर में ही रहते हैं या दिन भर कुर्सी पर बैठ कर ही काम करते हैं उन्हें जान-बूझ कर अपनी दिनचर्या में कुछ शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। जैसे कि आप लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें, अपने रूचि का कोई खेल खेलें , जैसे कि बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, इत्यादि। यदि आप एक ट्रेडमिल या एक जिम साइकिल का उपयोग कर सकें और उसका नियमित रूप से प्रयोग करें तो काफी लाभदायक होगा। वैसे सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि आप रोज़ कुछ देर टहलने की आदत डाल लें।

3. अनुवांशिक कारण:

यदि आपके माता-पिता में से किसी एक का भी वज़न बहुत ज्यादा है तो आपका वज़न भी ज्यादा होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसके आलावा अनुवांशिक का असर आपको कितनी भूख लगती है, आपके शरीर में कितना फार और मसल्स है उस पर भी पड़ता है। यह व्यक्ति के मेटाबोलिक रेट और उसका शरीर असक्रिय होने पर कितनी कैलोरी जलाता है इस पर भी प्रभाव डालता है।

4. उम्र:

उम्र के साथ वजन का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढती है, हमारी मांसपेशियां चर्बी में बदल जाती हैं। चर्बी की मात्रा बढ़ने के कारण डायबिटीज और हाइपरटेंशन होने का खतरा बढ़ जाता है। उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी मेटाबोलिज्म में भी कमी आ जाती है, इस वजह से औरतों में वज़न बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है।

5. लिंग:

आपका स्त्री या पुरुष होना भी आपके वजन पर असर डालता है। आमतौर पर स्त्रीयां पुरुषों से कम कैलोरीज इस्तेमाल करती हैं, इसलिए उनका वज़न बढ़ने की सम्भावना ज्यादा होती है। स्त्रीयों के शरीर में फैट की मात्रा पुरुषों की अपेक्षा अधिक होती है। एक सामान्य वजन की स्वस्थ्य स्त्री के शरीर में 25% फैट जमा होता है, जबकि ऐसे ही एक पुरुष में यह मात्र सिर्फ 15% होती है।

6. मनोवैज्ञानिक कारण:

कई बार वजन बढ़ने का कारण साइकोलॉजिकल होता है। इमोशनल प्रोब्लेम्स, या तनाव की वजह से व्यक्ति ज्यादा खाने-पीने लगता है। जिस वजह से वज़न बढ़ जाता है।

7. गर्भावस्था:

गर्भावस्था के दौरान वजन का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। आमतौर पर किसी महिला का वज़न 5 से10 किलो तक बढ़ जाता है, जो कि शिशु तक पोषण पहुंचाने के लिए जरुरी है।

8. दवाईयां:

कुछ ख़ास तरह की दवाईयां आपका वजन बढ़ा सकती हैं। जैसे कि एंटीडिप्रेससन्ट्स या कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स. बर्थ कण्ट्रोल पिल्स खाने से भी वज़न ढाई किलो तक बढ़ सकता है।

9. बीमारी:

बीमारी में भी वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इस दौरान इंसान की गतिविधियाँ बहुत हद तक कम हो जाती हैं, और शरीर में फैट बढ़ सकता है।

10. धूम्रपान छोड़ने पर:

सिग्रेट पीना छोड़ने के बाद व्यक्ति का वज़न 3-4 किलो तक बढ़ सकता है, पर स्मोकिंग क्विट करने पर होने वाले फायदे इसकी अपेक्षा कहीं अधिक हैं, इसलिए इसे छोड़ने में ही भलाई है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस