लाएं ऐसे चहरे पे सुन्दर निखार, अपने ये आसान टिप्स

हेल्थ डेस्क, इरोस टाइम्स: आलू भले ही सेहत के लिए अधिक फायदेमंद न हो, लेकिन आपको जिनके आश्चर्य होगा की यह त्वचा के लिए एक बेहतरीन सौंदर्य प्रसाधन है। आलू के प्रयोग से त्वचा की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। साथ ही यह त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का कर देता है। आपको बता दें की यह एक्ने निकलने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है। इसके लिए आपको करना यह है कि एक आलू को महीन कसकर उसको पूरे चेहरे पर फेसपैक की तरह लगा लें। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें। चेहरे पर निखार आ जाएगा।

– पपीते में मिलने वाले पोषक तत्व त्वचा में निखार लाने में काफी सहायक होते हैं। पपीता पेट मैं होने वाली परेशानियों के साथ साथ चेहरे के लिए बी बहुत लाभकारी है। आपको करना यह है की पके हुए पपीते को अच्छी तरह मसल लें और इसमें कुछ बूंद गुलाबजल की मिला लें। अच्छी तरह मिलाने के बाद इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें। करीब बीस मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में पानी से धो लें।

– संतरे के फांकों को छीलकर अच्छी तरह से मसल लें। फिर इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे के साथ- साथ गर्दन और हाथों पर भी आप लगा सकती हैं। करीब बीस मिनट तक इसे उसी तरह लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर लें और सुख लें। आपको बता दें कि संतरे में सिट्रस एसिड होता है जो चेहरे पर होने वाले काले धब्बे और आँखों के काले घेरों को हल्का करता है।

– तीन-चार टेबलस्पून कच्चे दूध में थोड़ा सा चोकर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सी हल्दी या चंदन का पाउडर भी मिला लें। इस पेस्ट को थोड़ी देर चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा में निखार आता है और आपकी त्वचा बहुत कोमल हो जाती है।

– शहद सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। एक टेबलस्पून शहद में आधा नींबू का रस मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा चोकरयुक्त आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। इसे सादे पानी से साफ करने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

– एक खीरा को महीन काटकर अच्छी तरह उसे कुचल लें। फिर इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से साफ कर लें।

  • Related Posts

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    नई दिल्ली। कला, कल्पना और मानवीय संवेदनाओं के अनूठे संगम को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी ‘शेयर्ड कैनवास’ में मेरठ की समकालीन कलाकार मुक्ता…

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्तन कैंसर से जूझ रहे मरीजों और सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव, शुरुआती पहचान, सही इलाज और भावनात्मक सहयोग पर दिया गया जोर नई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला