‘दिया स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन’ में “अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस” का हुआ आयोजन

नोएडा। ‘डिजाइन एण्ड इनोवेशन अकादमी’ (दिया) के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि कत्थक नृत्यांगना नलिनी-कमलिनी, डी.आई.डी सुपर मॉम प्रीति खेतान, सैन्दर्य विशेषज्ञ भारती तनेजा, पूर्व लेफ्टीनेंट रितु गंगवानी, महिला पहलवान बविता नागर और पेटल्स स्कूल की निदेशिका प्रीति क्वात्रा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किये।

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए नलिनी-कमलिनी ने कहा कि “आशमां जितना भी झुके जमीं हो नही सकती, जमीं जितनी भी उठे आशमां छू नहीं सकती, मगर फिर भी साथ-साथ चलते हैं, मुहब्बत की इससे अच्छी मिसाल हो नहीं सकती “। उन्होंने कहा कि हम कुछ भी बुरा करें, कुछ भी गलत करें, और चैन से सो जाएं, यह इंसानियत नहीं है। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा- कि पुरूष के बिना नारी अधुरी है, और नारी के बिना सृष्टी अधुरी। नारी को कभी किसी समस्या का कारण नहीं बनना चाहिए, जहां नारी समस्या का कारण बनती है वहां विनाश और कलेश उत्पन्न हो जाती है।

कार्यक्रम के दौरान ‘दिया’ की निदेशिका दीप्ति पंत ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। समाज में साकारात्मक बदलाव के लिए महिलाओं का योगदान अतुल्नीय एवं साहसपूर्ण है। वहीं सौन्दर्य विशेषज्ञ भारती तनेजा ने छात्राओं से कहा कि- आप वो नहीं है, जैसा लोग आपको समझते है, दरअसल आप वो है जो आप बनना चाहते हैं। अपने सपने को पूरा करने का हक आपके अपने हाथ में हैं।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में एक ओर जहां निकिता ने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों को जीता। वहीं निहारिका, सौरभी, वैदिका, आशिका और वीणा की टीम ने ठुमके लगाकर सबका मन मोहा लिया।

कार्यक्रम के दौरान नलिनी-कमलनि ने भी कत्थक पेश कर नारी स्वरूप के भाव को प्रकट किया।

  • Related Posts

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला