मार्च के अन्त तक लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति करें अधिकारीः डीएम।

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जनपद में राजस्व प्राप्ति से सम्बन्धित विभागीय अधिकारी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 100 प्रतिशत लक्ष्यों को पूरा करने की कार्यवाही करें इसके लिये सभी अधिकारियों द्वारा इस माह विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित की जाये और इस कार्य में कोई कौताही न बरती जाये।

डीएम कलेक्टेªट के सभागार में कर करेत्तर एवं मासिक राजस्व स्टाफ बैठक में समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुये विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें कहा कि जनपद में 917850.93 लाख लक्ष्य के फरवरी माह तक 678481.53 लाख रूपये की राजस्व प्राप्ति की गयी है। उन्होनें समीक्षा में पाया कि स्टाम्प, आबकारी, एवं वाणिज्य कर विभागों द्वारा वर्तमान तक मानकों के अनुसार लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अभियान चलाकर राजस्व प्राप्ति बढाने के निर्देश दिये।
उन्होंनें स्टाम्प विभाग के अधिकारियों को राजस्व बढाने के उद्देश्य से बिल्डर्स के साथ एवं प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक रजिस्ट्री कराते हुये राजस्व प्राप्ति के निर्देश दिये है। यह बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा दिनॉक 9 मार्च को सायं 3.30 कलेक्टेªट में आहूत की जायेगी। डीएम ने इसीप्रकार वाणिज्यकर अधिकारियों को भी राजस्व प्राप्ति बढाने के निर्देश दिये और कहा कि जनपद में दिल्ली एवं हरियाणा के मार्गो से निर्माण सामग्री जनपद में लायी जाती है और उस पर टैक्स बचाया जाता है इस दिशा में विभागीय अधिकारियों द्वारा अभियान चलाकर इसे रोकते हुये राजस्व प्राप्ति बढायी जाये। जिलाधिकारी ने मंडी शुल्क एवं नगर क्षेत्रों में राजस्व वसूली प्रगति बढाने के लिये सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि उनके द्वारा निरन्तर इस क्षेत्र में समीक्षा की जाये।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा मनोरंजन कर को छोड़कर अन्य वसूली पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है और वसूली की स्थिति बहुत खराब है सभी अधिकारी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक वसूली लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होनें किसानों में ओलावृष्टि की क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों में वितरण न करने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इस मद में 17 करोड़ की धनराशि तहसीलों को उपलब्ध करायी गयी है और अभी तक मात्र 1 करोड़ की धनराशि वितरण की गयी हैं अवशेष धनराशि को लेखपालों के माध्यम से किसानों के खाते प्राप्त करते हुये उन्हें आर्थिक मद्द उपलब्ध करायी जाये। इस कार्य में सभी उप जिलाधिकारियों के द्वारा विशेष रूचि लेकर कार्य किया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त केशव कुमार, डीएफओ श्रीवास्तव जी, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, दादरी अमित कुमार, जेवर वीके श्रीवास्तव, एआरटीओ रचना यदुवंशी, एआईजी स्टाम्प, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।-

  • Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला