गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स और ब्रह्मपुत्रा शॉपिंग काम्प्लेक्स के व्यापारियों ने दिया बसपा प्रत्याशी को अपना एकतरफा समर्थन

नोएडा: बहुजन समाज पार्टी नोएडा विधान सभा के प्रत्याशी पं. रवि कान्त मिश्रा ने आज सेक्टर-5, 9, 10 झुग्गी झोपडी, 25 फुटा कॉलोनी, गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स सेक्टर-29, ब्रह्मपुत्रा शॉपिंग काम्प्लेक्स सेक्टर-29, बहलोलपुर गांव और सेक्टर 78 की सोसाइटीज का सघन दौरा किया और बहुजन समाज पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह रवि कान्त ने नुक्कड़ सभाओ के माध्यम से जनता को संबोधित किया। गंगा शॉपिंग में व्यापारियो को संबोधित करते हुए रवि कान्त ने कहा कि बसपा सरकार ने हमेशा व्यापारियो के हितो की बात की है और बहन जी की सरकार में हमेशा उनको सुरक्षित महसूस हुआ है। और आज व्यापारी वर्ग पूरी तरह डरा हुआ है क्योकि आये दिन व्यापारियो के साथ घटनाये होती रहती है। कभी उनके साथ लूट हो जाती है तो कभी उनको धमकियाँ मिलती है। और अगर कोई व्यापारी उनका साथ देने से मना कर देता है तो उसके साथ अत्याचार होता है। और वर्तमान केंद्र सरकार ने तो व्यापारियो को धोखेबाज तक घोषित कर दिया। उनके द्वारा जमा की गयी गाढ़ी कमाई को काला धन घोषित कर दिया। न जाने कितने छोटे-मोटे व्यापारी घर से बेघर हो गए और देश के प्रधानमंत्री जी के कानो तक जू नहीं रेंगी। इस दौरान सभी व्यापारियो ने कहा कि वे लोग इस बार भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएंगे और एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया और पूर्ण आश्वासन दिया की पूरा व्यापारी वर्ग इस बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को ही जिताकर लखनऊ भेजने का काम करेंगे।
इस मौके पर सोनी नागर, सिकंद, नंदन बलकोटी, राजीव गुलाटी, सूंदर नागर, विकास थौड़ी, विशाल, राजेश, रमेश तोमर, राकेश सलीन, रावत जी, मुन्नी पंडित, मुकेश शर्मा, लीलू पंडित, अमित शर्मा, दीपू प्रधान, गुरुवचन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सोनू शर्मा, रतिराम शर्मा, शिवदत्त शर्मा, ईश्वर शर्मा, ओमी शर्मा, विजय शर्मा, राम कुमार त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, देवेंद्र शर्मा, राजू शर्मा, विजय शर्मा, रतिराम शर्मा, गुरुवचन शर्मा, हरौला से यगदत्त शर्मा, मांगेराम शर्मा, ईश्वर शर्मा, रामआसरे शर्मा, मुकेश शर्मा, जगदीश शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा सहित हज़ारो लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज