नोएडा के रेडियो सलाम नमस्ते ने अपना नौंवा स्थापना दिवस मनाया।

 नोएडा; इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 ने अपना नौंवा स्थापना दिवस मनाया। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जेकेजी इंटरनेशनल म्युजिकल ग्रुप ने नई धुन पेश कर सबका मन मोहा।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते पिछले आठ वर्षों से संसाधनहीन बच्चें, बरिष्ट नागरिक, भारतीय संस्कृति के विकास, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक प्रतिभा एवं लुप्त होती कलाओं को जीवित में सतत प्रयास करता रहा है। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में सलाम नमस्ते संगीत प्रेमियों के प्रतिभा को सार्वजनिक मंच प्रदान करने के लिए जस्ट अबाउट म्युजिककार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें देश के सभी भाषाओं के संगीतज्ञों को रेडियो के माध्यम से अपनी प्रतिभा पेश करने का अवसर दिया जाएगा।

रेडियो द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में एक ओर जहां संगीत के माध्यम से विगत वर्षों के उपलब्धियों को गीत के माध्यम से पेश किया गया वहीं सामुदायिक आरजे प्रांजली ने डिजिटल इंडिया और मेकइन इंडिया पर गीत पेश किए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सलाम नमस्ते को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संसाधनहीन बच्चों पर प्रसारित कार्यक्रम चक दे छोटू के लिए बेस्ट रेडियो प्रोग्राम की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • Related Posts

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 36 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर