सर्दी में स्वस्थ रहना है तो कर लें इनसे दोस्ती

आजकल के मौसम में बाजार में ढेर सारी सब्जियां और फल उपलब्ध रहते हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौन कितना गुणकारी है हमारे लिए…

आंवला

आंवला बहुत गुणकारी होता है। शायद इसीलिए चिकित्सक इसे हर मर्ज की दवा कहते हैं। यह पाचन तंत्र को सही रखने के साथ ही स्मरण शक्ति को भी दुरुस्त करता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से यह एंटीएजिंग का काम करता है। यह विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसको खाने से लीवर को शक्ति मिलती है, जिससे हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। आंवले का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। यह खून साफ करता है। इसके खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह त्वचा और बालों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से दिल मजबूत होता है। इसमें विटामिन ए, बी-1, बी-5, बी-6, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नेशियम, मैंग्नीज, फास्फोरस, जिंक, सोडियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बथुआ

सर्दी के मौसम में बथुआ लगभग हर घर में खाया जाता है। इसमें विटामिन ए व डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है। सदियों से इसका उपयोग कई बीमारियों को दूर करने में होता रहा है। एशिया समेत यह अमेरिका, यूरोप में भी पाया जाता है। यह सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि इसे खाने से कई तरह की बीमारियों में लाभ होता है। यह कब्ज, अनियमित पीरियड्स से लाभ दिलाता है। बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाने से अल्सर, श्वांस की दुर्गंध, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में फायदा पहुंचाता है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर है। साथ ही भूख में कमी आना, भोजन देर से पचना, खट्टी डकार आना, पेट फूलना जैसी

समस्याएं दूर करने में भी कारगर है। यह खून साफ करने में भी सहायक है।

सोया मेथी

मेथी की पत्तियां बहुत से औषधीय तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन मेथी कड़वी होती है। इसीलिए इसे सोया की पत्तियों के साथ बनाया जाता है। यह स्वाद और सेहत दोनों में बेस्ट होती है। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। यह न केवल देखने में अच्छी दिखती है, बल्कि यह विटामिन्स और खनिज तत्व से भी भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों को हमारा पाचनतंत्र आसानी से पचा लेता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन और डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर इन पत्तियों को विशेषज्ञ वंडर हब्र्स भी कहते हैं। यह पाचन तंत्र को सही रखने के साथ ही कब्ज और अपच में आराम पहुंचाती हैं। यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के साथ ही हाथों, पैरों और तलवों में होने वाली जलन में भी आराम पहुंचाती हैं। इसकी पत्तियों को पीसकर नारियल के दूध के साथ मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से बालों की समस्याएं दूर होती हैं। इसकी पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर त्वचा पर लगाने से निखार आता है। इसके गुणों के कारण ही बहुत सी जगहों पर किचन में इसकी सूखी पत्तियों का भी प्रयोग किया जाता है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस