जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट,पीएचसी,थाना एवं ब्लाक विसरख का निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर 7.1.2017
जिला अधिकारी एन पी सिंह के द्वारा अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वप्रथम डीएम ने इंगलिश रिकार्ड रूप एवं राजस्व अभिलेख कक्ष का गहनता के साथ निरीक्षण किया जिसमें उन्होनें पाया कि पुराने रिकार्ड का निर्धारित समय पर बीडिंग नहीं कराया जा रहा है और रिकार्ड को दाखिल दफ्तर भी समयबद्धता के साथ नहीं किया गया। राजस्व अभिलेख कक्ष में उन्होनें  ग्राम अजायबपुर रिकार्ड बस्ते की औचक जॉच की जिसमें संज्ञान में आया कि तहसील दादरी एवं जेवर द्वारा निर्धारित अवधि के दौरान खतौनी नहीं जमा करायी गयी है। इस सम्बन्ध में उन्होनें मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सम्बन्धित अधिकारियों के स्पष्टीकरण मॉगने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में उन्होनें यह भी निर्देश दिये कि रिकार्ड रूप में सभी पंजिकायें मानकों के अनुसार तैयार की जाये। डीएम ने ईआरके को डीएम आफिस की सभी डाक का प्रेषण एवं रखरखाव एक ही स्थान से करने के निर्देश दिये।
डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान आबकारी, आपूर्ति, निर्वाचन, सूचना, स्टाम्प, खनन आदि कार्यालयों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को विभागीय कार्यो को नियमानुसार एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये और सभी रिकार्डो को विभागीय मानकों के अनुसार रख-रखाव के लिये भी इंगित किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एनआईसी पहुॅचे जहॉ पर उनके द्वारा ईवीएम मशीनों का रेंडामाईजेशन भी किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनके साथ में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, वित्त केशव कुमार, एलए अधर किशोर मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा अंजनी कुमार, एसडीएम जेवर वीके श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव, पूर्ति अधिकारी विजय बहादुर तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दूसरे चरण में डीएम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना एवं ब्लाक विसरख का स्थलीय निरीक्षण किया। स्वास्थ केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होनें वार्डो में पहुॅचकर मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जहॉ पर ईलाज सही प्रकार से होना जिलाधिकारी को उन्होंनें बताया। डिलीवरी के उपरान्त कार्ड की जॉच में पाया कि स्टाफ द्वारा जिनकी डिलीवरी हो चुकी है उनके कार्ड अपूर्ण पाये गये जिन्हें समय पर भरने के निर्देश दिये गये। यहॉ पर सैमसंग कम्पनी के द्वारा सीएसआर के माध्यम से स्थापित ब्लड जॉच मशीन का भी निरीक्षण किया और अपने सम्मुख एक सैम्पिल की जॉच भी करायी जिसका रिजर्ट 2 मिनट में मिल गया। जिलाधिकारी द्वारा यहॉ पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सेन्टर का भी निरीक्षण किया और सभी को प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के आदेश दिये। उन्होनें सीएमओं डा0 अनुराग भार्गव एवं पीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सभी मरीजों को ईलाज के दौरान पर्याप्त दवाईयॉ उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था पहले से ही समुचित रूप में बनाकर रखी जाये ताकि सभी मरीजों का ईलाज सुलभ हो सकें।
इसके उपरान्त उन्होंनें थाने का स्थलीय निरीक्षण किया जहॉ पर उन्होनें अस्लहों की जॉच की और मालखाने में रजिस्टर की जॉच पड़ताल की और पुराने माल को जिसमें केशों का चयन हो गया है उनका डिस्पोजल करने के निर्देश दियें। थाने के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर-4, 8 तथा अन्य निर्धारित रजिस्टरों का निरीक्षण किया और उनका रख-रखाव बहुत ही सही पाया गया और इसके लिये कॉस्टेबल रामशरण एवं नीतू को पुरस्कृत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यहॉ पर स्टाफ के लिये आवासीय भवन बनाने की भी बात कही और कहा कि यदि सभी स्टाफ के रहने की व्यवस्था हो जायेगी तो उनके द्वारा अपने कार्य में और अधिक मेहनत की जा सकेंगी। इसके उपरान्त उनके द्वारा ब्लाक का निरीक्षण करते हुये अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी माखल लाल गुप्ता, सीएमओ डा अनुराग भार्गव, सीओ राकेश कुमार तथा अन्य अधिकारी भी साथ थे।

  • Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा