नोएडा : एशियन स्कूल आॅफ मीडिया स्टडीज के दीक्षांत समारोह का आयोजन

नोएडा : एशियन स्कूल आॅफ मीडिया स्टडीज के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जर्नलिज्म, मास काम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों को गे्रजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री दी गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल के.एम. सेठ, प्रसिद्ध सिनेमाटोग्राफर सुनील शर्मा, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर डा. कुमकुम दीवान, अंकुर गुलाटी व प्रबल प्रताप सिंह के साथ एशियन एजुकेशन ग्रुप के निदेशक संदीप मारवाह ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को डिग्री से सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए संदीप मारवाह ने कहा कि अब वक्त आ गया है अपनी पहचान बनाने का और अपने आप को साबित करने का। आज का जमाना प्रतियोगिता का है आपको जमाने के साथ चलना होगा, मेरे पास जो भी ज्ञान था वो मैने आप सब को बाँट दिया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल के.एम. सेठ ने कहा मीडिया लोगों की राय बदलने का दम रखता है और आप लोगों को अपने काम से यह साबित करना है लेकिन साबित करने के लिए आप किसी के उपर पांव रखकर नहीं बल्कि अपनी मेहनत व ईमानदारी से अपनी पहचान बनाएगंे तो दुनिया आपको हमेशा याद रखेगी। अंकुर गुलाटी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा यह आपका पहला कदम है वास्तविक जिंदगी की और, हमेशा ही अपने गुरूजनों व सीनियर छात्रों से सीखने की कोशिश करो और उनके अनुभवों से अपने अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करो। सुनील शर्मा ने कहा आप जो भी कुछ सीखते हो उसे असली जिंदगी में शामिल करो और एक दूसरे के साथ अपने विचार बांटते रहो क्योंकि सीखने के लिए यही पहला कदम है। प्रबल प्रताप सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अब आपके जीवन की असली लड़ाई शुरू होती है क्योंकि पढ़ने में और वास्तविक जिंदगी में बहुत अंतर होता है। कुमकुम दीवान ने कहा हमें

हर लम्हा कुछ न कुछ सीख देकर जाता है अब यह आपके उपर है आप उसे अपनी जिंदगी में किस तरह शामिल करते हैं। 

  • Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला