नरेन्द्र मोदी की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने श्री मोदी से पूछा कि आदित्य बिरला व सहारा ग्रुप से 65 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में अपने को स्वच्छ साबित करें।

नई दिल्ली, 7 जनवरी, 2017-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली के सभी 14 जिलों में धरने व प्रदर्शनां का आयोजन किया। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कड़कडाती ठंड व बारिश के बावजूद घरों से बाहर निकलकर  धरनों व प्रदर्शनों में शामिल हुए।  ज्ञात हो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदित्य बिरला व सहारा ग्रुप से लिए गए 65 करोड़ के मामले में प्रश्न किया था जिसका जवाब आज तक नरेन्द्र मोदी ने नही दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री पीसी चाको ने अलग-अलग जिलों के धरने व प्रदर्शनों में भाग लिया। श्री चाको ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड़ से संसद तक, मंडी हाउस से संसद भवन तक व जंतर मंतर से ससंद भवन तक पलायन मार्च व धरनों व प्रदर्शनों का आयोजन द्वारा आदित्य बिरला व सहारा ग्रुप से 65 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार पर जवाब मांगने के लिए किया था।

श्री चाको ने कहा कि श्री मोदी ने अपनी ही पार्टी को साफ नही किया है। क्योंकि हमने देखा है कि पिछले 2 महीनों में भाजपा के नेता अनएकाउॅटेड पैसा रखने के जुर्म में रंगे हाथ पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के लागू होने के बाद लाखों लोग दिल्ली से पलायन कर चुके है। क्योंकि नकदी की कमी के कारण मजदूरों का दिल्ली में रहना दूबर हो गया है।

दिल्ली महिला कांग्रेस 9 जनवरी 2017 सोमवार को जिला स्तर पर धरने व प्रदर्शन का आयोजन करेगी। 11 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एक राष्ट्रीय सम्मेलन करेगी जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।

भारतीय कांग्रेस के कॉर्डिनेटर रघुबीर सिंह कादयान ने कहा कि नोटबंदी की घोषण करते समय मोदी ने कहा था कि देश से काला धन खत्म हो जायेगा, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही हो जाऐगी और उग्रवाद जड़ से खत्म हो जाएगा, ऐसा कुछ नही हुआ। उल्टे भाजपा के नेता ही अनएकाउटेड पैसा रखने के जुर्म में पकडे गए। उन्होने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा को पहले से ही नोटबंदी की जानकारी थी। इसलिए भाजपा व आरएसएस ने उड़ीसा व बिहार में प्रापर्टी में निवेश किए थे।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस