नोएडा पंजाबी समाज का बड़ा क़दम बढ़ा पीड़ितों के लिए राहत सहयोग की घोषणा

EROS TIMES: नोएडा पंजाबी समाज ने अपनी नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सहयोग की घोषणा की है। समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे बाढ़ पीड़ितों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करेंगे, जिसमें उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान दिलाया जाएगा और आवश्यक दवाइयां व अन्य ज़रूरत का सामान वितरित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह

नोएडा पंजाबी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 सितम्बर 2025 को सायं 7:00 बजे से वेडिंग विला, सैक्टर-51, नोएडा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य अतिथि और समाज के प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहेंगे।

पंजाबी समाज के संयोजक का संकल्प

नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन ने समाज को और अधिक संगठित करने और सामाजिक, सांस्कृतिक व जनसेवा संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने का संकल्प लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान सदस्यों ने एकता, भाईचारे और समाजसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अजमानी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह केवल संस्कृति, एकता और भाईचारे का संगम ही नहीं होगा, बल्कि करुणा और सेवा का संदेश भी देगा। नोएडा पंजाबी समाज के सदस्य बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।

  • admin

    Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा