कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी समझता है, जो हर वो चुनौती स्वीकार करने को तैयार है जिसके तहत अपने संविधान को मजबूत रख सके – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES:  नई दिल्ली – कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ई.डी. द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के खिलाफ आज ईडी कार्यालय पर कूच करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रोड़ पहुॅचकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को जता दिया है कि झूठ का मुखौटे पहनकर प्रायोजित अपराध साबित करने की कोशिश के षड़यंत्रों को कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नही करेगा।

देवेन्द्र यादव ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी अगर यह सोचते है कि वे हमारे नेता राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी को डरा लेंगे तो उनकी भूल है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी समझता है। हम हर वो चुनौती स्वीकार करने को तैयार है जिसके तहत अपने संविधान को मजबूत रख सके और उसकी रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात ऐसे है जिसमें यदि कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो तानाशाह भाजपा सरकार द्वारा उसे हर तरह से दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम न कभी किसी के दबाव में आए है और न दबाव में आऐंगे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल करके न सिर्फ विपक्ष के नेताओं को डरा रही है बल्कि देश के संघीय ढ़ांचे पर भी कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी भी मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम करती है क्योंकि जब विपक्ष के नेता जिनके खिलाफ ईडी मुकद्मा दर्ज करती है और यदि वे नेता भाजपा में चले जाते है तो ईडी के केस हवाहवाई हो जाते है और वे बेकसूर होकर भाजपा के नेता हो जाते है। यादव ने कहा कि ईडी के केसों में कन्वीक्शन रेट केवल 0.41 प्रतिशत है जो यह दर्शाता है कि ईडी विपक्ष के नेताओं को केवल बदनाम करने के लिए झूठ की बुनियाद पर केस तो बना देती है परंतु वे न्यायालयों में टिक नही पाते।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून और शासन का चोला ओढ़कर भाजपा का सुनियोजित अपराध है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से की गई बदले की राजनीति और डराने धमकाने की कोशिश के अलावा कुछ नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चुप नही बैठेगा, सरकार बदले की भावना से सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की कार्यवाही के खिलाफ हर कदम पर राहुल गांधी जी के साथ खड़े रहेंगे और अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ हजारों आक्रोषित कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर ‘‘विपक्ष पर ईडी का वार, मोदी-शाह का राजनीतिक हथियार’’, ‘‘मोदी-शाह का राजनीतिक बदला, विपक्ष पर ईडी का हमला’’, ‘‘नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कारवाई, विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई’’, ‘‘मिटा के रहेंगे जुल्म की आंधी, जन जन के नेता राहुल गाँधी’’ और ‘‘जो तूफानों से टकराते हैं, वो ईडी से नहीं घबराते हैं’’ गगनचुंबी नारे लगाते ईडी आफिस की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को बेरिकेट लगाकर बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया और उन्हें हिरासत में लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन ले गए, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और डॉ. उदित राज, अ0भा0क0महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, प्रो0 किरण वालिया, डॉ योगानंद शास्त्री, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कुंवर करण सिंह, विजय लोचव, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, मनीष चतरथ, जतिन शर्मा, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेल इंद्रजीत सिंह दिनेश कुमार सतबीर शर्मा हर्ष चौधरी जावेद मिर्जा आदेश भारद्वाज वीरेंद्र कसाना राजेश चौहान, राजकुमार जैन, निगम पार्षद हाजी जरीफ समीर मंसूरी, प्रदेश युवा अध्यक्ष अक्षय लकड़ा, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, आर्ब्जवर पीके मिश्रा जगजीवन शर्मा अशोक जैन विधानसभा प्रत्याशी राघवेंद्र शौकीन, सुशांत मिश्रा, रागिनी नायक, ईश्वर बागड़ी, अब्दुल वाहिद राजीव वर्मा एडवोकेट सुनील कुमार, जेपी पंवार, प्रेम शर्मा, जितेंद्र जीतू, मोहम्मद उस्मान, शिवांक सिंगल, लक्ष्मण रावत, कमलकांत शर्मा, मंगेश त्यागी, आभा चौधरी, डॉ0 नरेश कुमार, सत्येंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, सुरेशवती चौहान, मीर सिंह, मांगेराम सोलंकी, वीरेंद्र विधूड़ी, जय प्रकाश, कमल अरोड़ा मुख्य रुप से मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस