स्वर्गीय जय किशन कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा थे जिनके निधन से पार्टी को बड़ी छति हुई है – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व विधायक स्वर्गीय जय किशन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, वे 66 वर्ष के थे। स्वर्गीय जय किशन के आकस्मिक निधन से दिल्ली कांग्रेस परिवार को बड़ी क्षति पहुॅची है, जिसको भरा नही जा सकता। जय किशन कांग्रेस में एक प्रमुख दलित चेहरा थे, जो 4 बार सुल्तानपुरी विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होकर विधायक रहते हुए सुल्तानपुरी की जनता की सेवा की। उन्होंने लम्बे समय तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से स्वर्गीय जय किशन के पार्थिव शरीर पर फूलां की रीथ चढ़ाकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुशीला जय किशन से फोन पर बात करके उन्हें सांतवना दी और दुख की घड़ी परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

वाई ब्लाक सुल्तानपुरी, शमशान घाट पर स्वर्गीय जय किशन के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे राहुल ढ़ाका ने देकर अंतिम संस्कार किया। इस गमगीन मौके पर स्वर्गीय जयकिशन के परिवार के सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, दिल्ली के असंख्य पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस नेता और सुल्तान पुरी विधानसभा से उनके समर्थन भारी संख्या में मौजूद थे, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय जय किशन कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की। दलित और वंचित वर्ग के लोगों के विकास और सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैं स्वयं कांग्रेस परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा के आकस्मिक निधन पर उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ और स्वर्गीय जय किशन को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूँ।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस