एमिटी विश्वविद्यालय में अंसगठित क्षेत्र की महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

EROS TIMES: एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी लॉ स्कूल और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में अंसगठित क्षेत्र मे कार्य कर रही महिलाओं के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आई टू ब्लाक सभागार, एमिटी परिसर में किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग के वरिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. एस एस सेनापती, गौतमबुद्ध नगर की सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह, एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डॉ. डी के बंद्योपाध्याय और एमिटी लॉ स्कूल की निदेशक डॉ. शेफाली राजयादा द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में 100 से अधिक अंसगठित क्षेत्र मे कार्य करने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग के वरिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. एस एस सेनापती ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओ का समानता और अधिकारों के लिए कार्य किया जा रहा है | आज हर राज्य में राज्य महिला आयोग है। महिलाओं के कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और बाधाओं के निवारण हेतु कार्य करने के लिए विशेष अभियान का संचालन किया जाता है। हम कानून, अधिनियम, नितियों आदि पर जमीनी स्तर पर कार्य करते है। जब भी कोई महिला द्वारा या महिलाओं से जुड़े समस्याओं की शिकायत आती है तो उस पर कार्य करते है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महिला आयोग, क्षमता निर्माण के लिए भी कार्य करती है जिसमें महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में शोध करके हम सरकारी नितीयों के अनुपालन व महिलाओ को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त करते है। आज अंसगठित क्षेत्र मे 7 मिलियन से अधिक महिलायें कार्य कर रही है इसलिए उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य करना आवश्यक है।

गौतमबुद्ध नगर की सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने कहा कि महिलाओ की सुरक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए गौतमबुद्ध पुलिस द्वारा कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व मे कई महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस प्रकार के सम्मेलन आपके लिए बेहद आवश्यक है जिसका महत्व आपको किसी भी चुनौती का सामना करने के दौरान पता चलता है। विभिन्न स्तरों पर महिलाओं की सुरक्षा के तहत जिले में 13 पिंक बूथों का निर्माण किया गया है जहां आप कभी भी अपनी समस्याओं को निराकरण प्राप्त कर सकती है। यदी आप यात्रा के दौरान असहज या असुरक्षित महसूस कर रही है तो आप निश्चित ही पिंक बूथ से सहायता प्राप्त कर सकती है। द्धितिय स्तर पर हर थाने में महिला डेस्क है जहां आप अपनी शिकायत या परेशानी को बता सकती है। तृतीय स्तर पर कमिश्नर कार्यालय में महिला इकाई का संचालन किया जाता है | जिसमें एमिटी विश्वविद्यालय की कांउसलर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का निवारण करती उनका मार्गदर्शन करती है। उन्होनें कहा कि मिशन शक्ती के तहत आस पास के क्षेत्रों में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। सिंह ने कहा कि हमारा उददेश्य महिलाओं को जागरूक बनाकर उनका सर्वागीण विकास में सहायक बनना है।

एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डॉ. डी के बंद्योपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य किया जा रहा है। संगठित क्षेत्रों में सरकार द्वारा बनाये गये नियमों आदि का पालन होता है लेकिन अंसगठित क्षेत्रों में डाटा की कमी और जानकारी के अभाव के कारण आप अपने अधिकारों से वंचित रहती है। शिक्षण संस्थान होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी प्रदान की जाये इसलिए हमारे विधि के छात्र व्यक्तियों की सहायता करते है। इस प्रकार के सम्मेलन आपको कानून, स्वास्थय, सुरक्षा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में जानकारी प्रदान करेगें।

एमिटी लॉ स्कूल की निदेशक डा शेफाली राजयादा ने कहा कि एमिटी का उददेश्य समाज मे आमजन के हित के लिए कार्य करना और छात्रों को इसके लिए प्रेरित करना है। इसी उददेश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की सहायता से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय की कानून की प्रोफेसर डॉ. सीमा सिंह, बीजेपी दिल्ली की प्रवक्ता ममता पेनुली काले, वरिष्ठ गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक, भविष्य एनजीओ के संस्थापक विकास झा ने अपने विचार रखे।

 

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस