एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक

EROS TIMES: एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन और एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज द्वारा संयुक्त रूप से 16 से 20 दिसंबर, 2024 तक आयोजित फिट इंडिया सप्ताह के अंर्तगत आज फिट इंडिया वॉक का आयोजन किया गया। इस फिट इंडिया वॉक में एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल और डॉ. चंद्रदीप टंडन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की डीन डॉ. कल्पना शर्मा सहित हजारो की संख्या में छात्रों ने फिट इंडिया वॉक किया। इस अवसर पर छात्रो ने बैनर पोस्टर सहित ‘‘ फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज’’ का नारा लगाया।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संचालित फिट इंडिया पहल के अंर्तगत एमिटी में फिट इंडिया सप्ताह का संचालन किया जा रहा है | जिसके अंर्तगत आज इस वॉक का आयोजन किया गया। शारीरिक स्वस्थता के लिए अपको नियमित व्यायाम, योग सहित स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। एमिटी मे हम सदैव छात्रों को स्वस्थ रखने के लिए योग सहित खेल कूद में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते है। इसी कार्यक्रम के अंर्तगत विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को जानकारी प्रदान करने के लिए व्याख्यान सत्रों को आयोजन भी किया जायेगा।

इस अवसर पर एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के निदेशक डॉ. संजय सिंह, डीन (स्टूडेंट वेलयफेयर) डा एच पी सिंह और एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज के डा अजित कुमार भी मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस