डॉ. अम्बेडकर के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करने पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

EROS TIMES: नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर पर संसद में आपत्तिजनक बयान देने के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अ0भा0क0 कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सह प्रभारी दानिश अबरार, सुखविन्दर सिंह डैनी, अ0भा0क0 कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, राजेन्द्र गौतम, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, अनिल भारद्वाज, हरी शंकर गुप्ता, दर्शनाराम कुमार, विजय लोचव, कुंवर करण सिंह, आसिफ मौहम्मद खान, तस्वीर सौलंकी, जतीन शर्मा, सिद्धार्थ राव, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, धर्मपाल चंदेला, जावेद मिर्जा, सतबीर शर्मा, गुरचरण सिंह राजू, दिनेश कुमार एडवोकेट, आदेश भारद्वाज, राजेश चौहान, विष्णु अग्रवाल, राजकुमार जैन और मौहम्मद जरीफ और अब्दुल वाहिद शामिल थे। भारी संख्यां में मौजूद कार्यकर्ता “अमित शाह माफ़ी मांगे, माफ़ी मांगे“, “दलितों का ये अपमान, नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे“, “अमित शाह इस्तिफ़ा दो, इस्तिफ़ा दो“, “बीजेपी हाय-हाय“ गगनचुंबी नारे लगा रहे थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बाबा साहेब संविधान निर्माता, जिन्होंने करोड़ो देशवासियों को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया, उनका अपमान देश बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के डॉ अम्बेडकर के खिलाफ अपमानजनक बयान पर प्रधानमंत्री मोदी देश से माफी मांगे और अमित शाह तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की फोटो के साथ खिलवाड़ करना भाजपा की मनुवादी सोच का परिणाम है। कहीं अम्बेडकर की मूर्ति गिराई जाती है, कहीं उनकी मूर्ति तोड़ी जाती है, उसी सोच के चलते अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब का अपमान करते है और इसी सोच के तहत भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन करोड़ों लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए संविधान को बदलने की ताकत किसी में नही है। संविधान की रक्षा और लोगों की सुरक्षा के लिए राहुल गांधी तानाशाही सरकार के खिलाफ लम्बे समय से संसद से सड़क तक लम्बी लड़ाई लड़ रहे है।

देवन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता स्पष्ट खुले आम देश की जनता के सामने भाषण दे रहे थे कि अगर 400 पार हुए तो संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बयान के बाद भाजपा को समझ चुकी है कि उन्हें अम्बेडकर के खिलाफ बयानबाजी का खामियाजा उठाना पड़ेगा, क्योंकि अम्बेडकर का अपमान पूरे देश का अपमान है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोगों का संविधान को नही मानने की प्रवृत्ति को पूरा देश जानता है, यह अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान के विधान की मजबूरी ही है जो यह संविधान के तहत शपथ लेते है। भाजपा के लोग हमेशा बांटने, जाति, वर्ग विशेष की राजनीति करते आए है। देश और दलितों के नायक अम्बेडकर का संसद में अमित शाह द्वारा अपमान करना महंगा साबित होगा।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस