राज्य स्तरीय ग्रीष्मोउत्सव मेला घुमारवीं का आयोजन 5 से 9 अप्रैल तक


Eros Times: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोउत्सव मेला घुमारवीं का आयोजन 5 से 9 अप्रैल तक 2024 तक मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मेले के सफल आयोजन के लिए सभी मेला समितियों की सहभागिता आवश्यक है यह बात उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने मेले के आयोजन में रखे बैठक में कहीं। उन्होंने बताया कि यह मेला 1986 से मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में टीसीपी आईपी हाउसिंग और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी के प्रयासों से मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा मिला है और इस मेले को पहले से ओर अधिक आकर्षित के बनाने के लिए सभी विभागों के विशेष प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल 2024 को मेले का शुभारंभ शिव मंदिर घुमारवीं से 11:00 बजे शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों तथा स्कूल के एनसीसी छात्रों के साथ यह शोभायात्रा निकल जाएगी और खूंटा गाड कर बैलों का पूजन भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है ।उन्होंने मेले का राजस्व बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति पशु मेले का आयोजन 4 अप्रैल को किया जाएगा जिसमें पशुओं की विभिन्न प्रकार के अच्छी नस्लों के पशुओं को सम्मानित किया जाएग |

उन्होंने बताया की मेले में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमे इस बार विभिन्न वर्गों के चेस तथा रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी उन्होंने बताया की मेले में चार संस्कृत संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें बिलासपुरी सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुरी फोक पर आधारित होगी। इस संध्या में बिलासपुर के कलाकारों को ही मौका दिया जाएगा । हिमाचल की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हिमाचली नाइट का भी आयोजन किया जाएगा जिससे हिमाचल के कलाकारों के विचारों से संस्कृति का मेल भी होगा । इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के कलाकारो को मौका दिया जाएगा।इसके साथ ही बॉलीवुड नाइट का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचल के टॉप कलाकारों को इसमें मौका दिया जाएगा और पंजाबी नाइट का भी आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने बताया की कलाकारों के चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा ताकि मेले में अच्छे स्तर के कलाकार प्रस्तुतियां दे सके मेले में बेबी शो , सीनियर सिटीजन शो भी करवाया जाएगा मेले को आकर्षित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएगी मेले की स्मारिका के लिए संस्कृति से आधारित लेखों के लिए लोगों से देने का आग्रह किया ताकि इन्हें समय रहते समारिका में जगह दी जा सके | उन्होंने मेले के ग्राउंड ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए बिजली तथा पानी की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए उन्होंने नगर परिषद को मेल से पहले साफ सफाई के निर्देश दिए ।मेले में यातायात तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी घुमारवीं को ट्रैफिक प्लान बनाने को कहा ताकि मेले से पहले इस ट्रैफिक प्लान को प्रदर्शित किया जा सके लोगों को अच्छी क्वालिटी खाद्य पदार्थ की आपूर्ति की जा सके इसके लिए मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की चेकिंग की जाएगी ।इस अवसर पर डी एस पी चंद्र पाल ,नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी रतवान,, तहसीलदार दीनानाथ, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न समितियां के संयोजक, सहसंयोजक तथा सदस्य उपस्थित रहे ।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला