मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट नंबर 928 पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बस मार्ग 928 के चलने से रंधाला गांव से आईएसबीटी-कश्मीरी गेट और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना हो जायेगा आसान

कैलाश गहलोत ने सावदा घेवरा में हो रहे डिपो निर्माण का भी किया निरीक्षण

बसों की पार्किंग और रख-रखाव के लिए दिल्ली में नौ इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाए जा रहे हैं

7.8 एकड़ में फैले सावदा घेवरा डिपो में 200 इलेक्ट्रिक बसें पार्क की जा सकती हैं|

Eros Times: अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम दिल्लीवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं| बस रूट संख्या 928 पर लंबे समय से बसों का परिचालन नहीं होने के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का संज्ञान लेते हुए, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने निज़ामपुर गांव में एक कार्यक्रम में बसों को हरी झंडी दिखा कर इस रूट पर बस सेवा पुनः बहाल किया। रूट 928 गढ़ी रंधाला गांव को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ेगी। इस बस मार्ग से गढ़ी रंधाला, सावदा, घेवरा, मुंडका और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “सार्वजनिक परिवहन किसी भी शहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली में, लगभग 43 लाख लोग अपने दैनिक आवागमन के लिए बसों पर निर्भर हैं। बस रूट संख्या 928 (गढ़ी रंधाला गाँव से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन) पर बसों का परिचालन काफ़ी वर्षों से बंद था। जब मेरे संज्ञान में यह बात आई तो मैंने तुरंत लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इस रूट को पुनः शुरू करने के आदेश दिए। अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम दिल्लीवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मार्ग विवरण: 928

गढ़ी रंधाला गाँव 

निजामपुर 

सावदा गांव

घेवरा गांव

हिरण कुंड चौराहा

मुंडका स्कूल

श्रवण पार्क 

नांगलोई जे जे कॉलोनी लोकेश सिनेमा

नांगलोई डिपो/ज्वाला पुरी

पीरा गढ़ी चौक 

मादीपुर जेजे कॉलोनी

पंजाबी बाग टर्मिनल

जखीरा फ्लाईओवर

सराय रोहिल्ला 

गुरु गोविन्द सिंह मार्ग 

बर्फ फैक्ट्री

आईएसबीटी-कश्मीरी गेट

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

रूट 928 की कुल लंबाई 35.1 किलोमीटर है और फिलहाल इस रूट पर 5 बसें चलाई जा रही हैं। इस रूट के शुरू होने से गढ़ी रंधाला, निज़ामपुर, सावदा, घेवरा और मुंडका के निवासियों के लिए पीरागढ़ी और नांगलोई जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तक आना -जाना आसान हो जायेगा। इसके अलावा, कश्मीरी गेट आईएसबीटी और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना भी आसान हो जाएगा। 

दिल्ली सरकार के बेड़े में फिलहाल 7582 बसें शामिल हैं, जिनमें से 4441 डीटीसी द्वारा संचालित हैं और 3141 दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) द्वारा संचालित हैं। वर्तमान में, दिल्ली में 1,650 इलेक्ट्रिक बसें हैं।

परिवहन मंत्री ने सावदा-घेवरा डिपो का निरीक्षण किया

आज परिवहन मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने सावदा घेवरा में चल रहे डिपो निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। सावदा घेवरा में एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जा रहा है।लगभग 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ बनाये जा रहे इस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के रख-रखाव की पूरी वयवस्था है। इसमें निर्माण व्यय की राशि लगभग 30 करोड़ रु है , जबकि विद्युतीकरण लागत 30.11 करोड़ रु है। चार्जिंग सुविधाओं से लैस, 7.8 एकड़ में फैले इस डिपो में 200 इलेक्ट्रिक बसों को पार्क करने की क्षमता होगी। निरीक्षण के दौरान, परिवहन मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

9 नए बस डिपो बनाये जा रहे हैं|

ईस्ट विनोद नगर 2

नरेला

दौराला 

बुराड़ी

सावदा घेवरा

कापसहेड़ा 

गदईपुर

किराड़ी

छतरपुर

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला