सीआईपीएल नोएडा और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर स्थापित करेगी। 

Eros Times: नोएडा स्थित कंपनी कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड (सीआईपीएल) को भारत सरकार की कंपनी सिक्योरिटी प्रिंटिंग और मिंटिंग कॉर्प से 137 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है इसके तहत सीआईपीएल नोएडा और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर स्थापित करेगी। 

टैक्नोलॉजी सोल्यूशन कंपनी सीआईपीएल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने दो डेटा केंद्र स्थापित करने के लिए भारत सरकार की स्वामित्व वाली ”सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के साथ 137 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं ”सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के साथ “PRAGAMAN’ नामक एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत सीआईपीएल के द्वारा नोएडा और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 
सीआईपीएल ने अपने बयान में कहा कि ये दो डेटा सेंटर जिसमें एक प्राइमरी और दूसरा डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर शामिल है। लेटेस्ट तकनीक पर आधारित इस डेटा सेंटर की स्थापना से एसपीएमसीआईएल की कार्य दक्षता, स्पीड और एक्यूरेसी के मामले में पहले से बहुत बेहतर होगी। 

भारत सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी एसपीएमसीआईएल में बैंक करेंसी नोट, सिक्यूरिटी पेपर, गैर-न्यायिक स्टांप पेपर, डाक टिकट और सिक्कों का निर्माण किया जाता है। 

इस ऐतिहासिक अनुबंध के साइन होने के मौके पर सीआईपीएल ने कहा कि कंपनी ने पिछले 15 वर्षों में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जिम्मेदारी से पूरा किया है। कंपनी ने अपने बायन में भरोसा जताया कि आगे आने वाले समय में भी वो ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इसी जिम्मेदारी से पूरा करती रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित