डीएचएल एक्‍सप्रेस इस साल राखी पर खास ऑफर्स और डिस्‍काउंट्स के माध्‍यम से रिटेल ग्राहकों के साथ मनाया राखी का जश्‍न

यह छूट वॉक-इन ग्राहकों और ऑनलाइन के लिये 700 से ज्‍यादा रिटेल स्‍टोर्स पर 0.5 कि.ग्रा. से लेकर 2.5 कि.ग्रा., 5 कि.ग्रा., 10 कि.ग्रा., 15 कि.ग्रा. और 20 कि.ग्रा. वजन तक के इंटरनेशनल राखी और गिफ्ट शिपमेंट्स के लिये 31 अगस्‍त 2023 तक उपलब्‍ध है

 Eros Times: नोएडा  दुनिया की अग्रणी अंतर्राष्‍ट्रीय एक्‍सप्रेस सेवा प्रदाता डीएचएल एक्‍सप्रेस इस साल राखी पर अपने रिटेल ग्राहकों के लिये त्‍यौहार की खुशियाँ बढ़ा रही है। लोग विदेशों में अपने परिवार और दोस्‍तों को डीएचएल के 700 से ज्‍यादा रिटेल सर्विस पॉइंट्स पर और उसकी वेबसाइट से उपहार और पकवान भेजने के लिए 31 अगस्‍त 2023 तक विभिन्‍न रियायतों और ऑफर्स का आनंद उठा सकते हैं। इस खास ऑफर का लक्ष्‍य दूर रहने वाले परिवारों को राखी और उपहारों के आदान-प्रदान के द्वारा करीब लाना है। यह उन रिश्‍तों का असली उत्‍सव है, जो देशों की सीमाओं से परे होते हैं।

इस ऑफर में 0.5 कि.ग्रा. से लेकर 2.5 कि.ग्रा., 5 कि.ग्रा., 10 कि.ग्रा., 15 कि.ग्रा. और 20 कि.ग्रा. वजन तक के शिपमेंट्स पर 50% तक की छूट शामिल है। चाहे डब्‍बा मिठाइयों का हो, या विचारपूर्वक तैयार उपहारों, घर के बने पकवानों, आदि का हो, यह ऑफर पूरी दुनिया में अपने लोगों को प्‍यार और खुशी देने का एक अनोखा साधन प्रदान करता है।

 डीएचएल एक्‍सप्रेस इंडिया में सेल्‍स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, संदीप जुनेजा ने इस ऑफर पर अपनी बात रखते हुए कहा, “हम विदेशों में रह रहे भारतीयों की एक महत्‍वपूर्ण संख्‍या का महत्व समझते हैं। राखी ऑफर से हमारे ग्राहक दूरियों को पाट सकते हैं और दुनिया भर में अपने परिवार तथा दोस्‍तों के लिये प्‍यार दिखा सकते हैं। हमारा लक्ष्‍य है राखी की यादों को सीमापार लेकर जाना। यह कोशिश ‘उत्‍कृष्‍टता की सहज डिलीवरी’ के सिद्धांतों के लिये हमारे अटूट समर्पण का सबूत है।”

 220 देशों और क्षेत्रों में फैले डीएचएल के व्‍यापक वैश्विक नेटवर्क का फायदा उठाते हुए, ग्राहक आसानी से अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यह ऑफर शिपमेंट की पूरी विजिबिलिटी की गारंटी देता है, क्‍योंकि पूर्वसक्रिय एसएमएस और ईमेल अपडेट्स दुनिया भर में आसानी से आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इस ऑफर के बारे में पूछताछ के लिये ग्राहक डीएचएल एक्‍सप्रेस के टोल-फ्री नंबर 1800 11 1345 पर कॉल कर सकते हैं या डीएचएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रेषण की दर लेकर शिपमेंट को बुक कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 10 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया