ग्रेटर नौएडा में लगने वाले उ0प्र0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो एंव जिला उद्योग की बैठक का आयोजन

Eros Times: मनीष कुमार वर्मा , जिलाधिकारी, जिला गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में एक्सपो सैंटर, ग्रेटर नौएडा में लगने वाले उ0प्र0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो एंव जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में एन.ई.ए. प्रतिनिधिमण्डल ने अवगत कराया कि गे्रटर नौएडा में दिनांक 21 सितम्बर से 25 सितम्बर 2023 तक लगने वाले उ0प्र0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो हेतु सभी स्लाट पहले ही बुक हो चुके है । अतः एनईए के सदस्य उद्यमियों हेतु अलग से 150 मीटर क्षेत्रफल का स्टाल उपलब्ध किया जाए तथा नौएडा के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाए ।इस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उ0प्र0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो में नौएडा के उद्यमियों हेतु स्टाल उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किए जाएगें ।उद्योग बन्धु बैठक में नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अनिल कुमार उपायुक्त,उद्योग एंव विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अवगत कराया कि औद्यौगिक सैक्टरों में प्रायः एक दिन में कई बार बै्रक डाउन हो रहे है। जिसके कारण उद्यमियों को आर्थिक नुकसान होता है । विद्युत संबधी तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बुनियादी -ढांचे में सुधार किया जाए । एक इकाई में तकनीकी खराबी होने की स्थिति में 5 से अधिक इकाईयों पर प्रभाव नही पड़ना चाहिए । जनरेटर के उपयोग में व्यवसायों द्वारा की गई पूजींगत लागत और पर्यावरण, प्रदूषण के साथ-ंसाथ पीएनजी के लिए हर महीने भुगतान का अतिरिक्त शामिल है व्यक्तिगत जनरेटर को बढ़ाबा देने के बजाय 24 घंटे बिजली की आपूर्ति पर जोर दिया जाना चाहिए । इकाईयों को बढ़ाबा देने हेतु जैसे इकाईयों का ट्रासंफर, रजिस्ट्री आदि करवाने हेतु एकल मेज व्यवस्था लागू की जाए ताकि उद्यमी को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़े । साईड ,यू.पी. एस. आई.डी.सी., सूरजपुर वाली मुख्य सड़क विगत कई माह से टूटी हुई है लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नही की गई ।उपरोक्त को सुनने के पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र विद्युत संबधी तकनीकी खामियों को दूर किया जाए, ताकि उद्योगों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति मिल सके । साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने यूपीसीडा के अधिकारियों को फोन कर सड़क की शीध्र मरम्मत करने के निर्देश दिये साथ ही अवगत कराया कि जब विद्युत की आपूर्ति वाधित होती है उस समय डी.जी. सैट चलाने हेतु शासन स्तर पर वार्ता की गई है ।प्रतिनिधिमण्डल में एनईए के वरि0 उपाध्यक्ष मुकेश कक्कड, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, आर0एम0 जिंदल, सचिव कमल कुमार, के साथ-ंसाथ असीम जगिया, राकेश गुप्ता, सुनील जैन सम्मलित थे ।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान