‘1857 की क्रांति’ के महानायकों की याद में दिल्ली सचिवालय में प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

दिल्ली के सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री आर माधवन को भी सम्मानित किया गया

यह प्रदर्शनी दिल्ली सचिवालय में 22 मई से 2 जून तक तक जारी रहेगी

देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है

Eros Times: दिल्ली सचिवालय में आज सामन्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ‘1857 की क्रांति’ के महानायकों की याद में प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया |  दिल्ली के सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया यह प्रदर्शनी दिल्ली सचिवालय में 22 मई से 2 जून तक तक जारी रहेगी |कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर माधवन को भी सम्मानित किया गया |

प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आजादी शब्द अपने आप में विशेष महत्व रखता है। इस शब्द की गहनता से महत्वता केवल वही जान सकता है, जिसने गुलामी की जंजीरें देखी हुई है। स्वतंत्रता सेनानियों ने समय-समय पर निरंतर अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया और भारत को आजाद करवाया। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो केवल स्वतंत्रता सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान की वजह से जिन्होंने देश को आजाद रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। और आज हमारी सरकार ने इन्ही सेनानियों को याद करते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है | इस प्रदर्शनी से हम प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ‘1857 की क्रांति’ के महानायकों को याद करेंगे | यह प्रदर्शनी 22 मई से 2 जून तक दिल्ली सचिवालय में जारी रहेगी | कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री आर माधवन को भी सम्मानित किया गया

उन्होंने बताया की भारत के स्वतंत्रता संग्राम में 1857  की क्रांति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है | खासकर दिल्ली में हुई 1857  की मुख्य गतिविधियों ने जनता का ध्यान दिल्ली की तरफ खींचा है | भले ही अंग्रेज़ो ने अपनी ताकत और कूट नीतियों के दम पर 1857  की क्रांति का दमन कर दिया हो लेकिन इस क्रांति से जिस विद्रोह की चिंगारी की शुरुआत हुई उसने आने वाले स्वतंत्रता आंदोलनों की नींव रखी और स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरणा दी | आज इन्ही सब घटनाओ को उजागर करना इस प्रदर्शनी का मुख्य लक्ष्य है |

सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने कहा की भारतीय इतिहास में हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने 1857 के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी हैं जिनके बारे में लोगों को अब तक पता नहीं है। अब आवश्यकता इस बात की है कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में नए सिरे से दुनिया के सामने उनके योगदान को प्रस्तुत किया जाए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 9 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 9 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन