बढ़ती गर्मी में समर एक्शन प्लान क्यों नही बना केजरीवाल जवाब दें।- चौ0 अनिल कुमार

केजरीवाल सरकार अगर दिल्ली में जल आपूर्ति के पर्याप्त समाधान नही निकालेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

9 वर्षों बाद केजरीवाल का बयान  गंदे पानी का स्थाई समाधान निकालेंगे दिल्ली की जनता को भ्रमित करने वाला।

दिल्ली में जल संकट की जवाबदेही मुख्यमंत्री केजरीवाल की– ढोंग करने की बजाय जल उपलब्धता के लिए काम करें।


Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार 9 वर्षों में दिल्ली में हर घर नल से स्वच्छ जल देने के अपने वायदे को निभाने में पूरी तरह विफल हो गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी में पानी की मांग भी बढ़ने से दिल्ली आपातकाल की स्थिति बन गई है परंतु दिल्ली सरकार ने अभी तक 300-400 एमजीडी पानी की कमी की पूर्ति के लिए कोई समाधान नही निकाला है जिसके कारण आधी दिल्ली पीने का पानी न मिलने के कारण प्रतिमाह 2-3 हजार रुपये खरीदने के लिए मजबूर है। केजरीवाल दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी देने के नाम पर गंदा पानी देकर लोगों के घरों में मुफ्त बीमारी पहुॅचा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार अगर जल्द दिल्ली में जलापूर्ति के लिए कोई समाधान नही निकालेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे क्योंकि दिल्ली की जनता को पीने का पानी न मिलने पर जवाबदेही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की है।


प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज  प्रवक्ता विक्रम लोहिया और पंचायती राज कमेटी के चेयरमैन तरुण त्यागी भी मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 2023 में अरविन्द केजरीवाल का 9 वर्षों के बाद यह बयान कि दिल्ली में हम गंदे पानी का स्थाई समाधान करेंगे, इससे साफ जाहिर होता है कि अभी तक उन्होंने दिल्ली में 1300-1400 एमजीडी पानी की जरुरत को पूरा करने के लिए कोई योजना नही बनाई है जबकि गर्मियों में जल संकट प्रत्येक वर्ष होता है, जिसके लिए कोई समर एक्शन भी नही बनाया है, जबकि दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार गर्मियों से पूर्व जल की सुगम उपलब्धता के लिए समर एक्शन प्लान बनाती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की डिवीजन वाईज एक रिपोर्ट में खुद प्रशासन ने स्वीकारा है कि दिल्ली वालों को स्वच्छ जल नही मिल रहा है। एक आरटीआई रिपोर्ट अनुसार 12344 पानी के सैंपल की जांच में 35 प्रतिशत सैंपल फेल पाए गए।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में एक बड़ी आबादी है जहां पानी नही पहुॅच रहा है और संसाधनां की कमी के कारण ये गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इन क्षेत्रों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति पर कभी ध्यान नही दिया गया। तुगलकाबाद, संगम विहार न्यू अशोकर नगर  ललिता पार्क गोविंदपुरी पटपड़गंज डल्लू पुरा जगतपुरी यमुना विहार यादव नगर समयपुर बुद्ध विहार जगतपुर धीरपुर गांव आजाद पुर संजय एन्कलेव, नत्थूपुरा, मुंडका सहित जे.जे. कॉलोनियां, पुनर्वास कॉलोनियों की जनता जल संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि टैंकर माफिया हावी है और आप पार्टी के नेताओं की सांठगांठ से खुले में पानी बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी दूषित है और दिल्ली बोर्ड का पानी इतना दूषित है कि बिना फिल्टर पानी नही पी सकते। उन्होंने कहा कि जल संकट से दिल्ली की जनता त्रस्त है, केजरीवाल ढोंग करने की बजाय दिल्लीवालों को जवाब दें कि दिल्ली 9 वर्षों में भी जल संकट से उबर क्यों नही पाई।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल संकट के समय मुद्दो से भटकाने की राजनीति करने में माहिर है और बढ़ती गर्मी में जल संकट से ध्यान भटकाने में ऐसे मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे है जिसका दिल्ली की जनता से कोई लेना देना नही है। आम आदमी पार्टी की भाजपा के साथ अधिकारों की लड़ाई में दिल्ली की जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले अरविन्द केजरीवाल हमेशा संकट के समय नदारत होते है और साजिशन लोगों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करने का षडयंत्र करते है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला