आईटीओ स्थित बस क्यू शेल्टर में अत्याधुनिक नए रूट मैप का किया उद्घाटन

बस क्यू शेल्टर में बड़े आकार के रूट मैप लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के साथ साझेदारी की है

अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन में क्रांति ला रही है

बस क्यू शेल्टर में लगाए गए इन नए रूट मैप से कोई भी आसानी से बस रूट नंबर और गंतव्यों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है

इन नए रूट मैप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का उपयोग किया गया है, जिससे कोई भी इसे आसानी से पढ़ सकता है

Eros Times: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आईटीओ स्थित बस क्यू शेल्टर (बीक्यूएस) में लगाए गए अत्याधुनिक बस रूट नेविगेशन मानचित्र का उद्घाटन किया। दिल्ली में 2000 बस क्यू शेल्टर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के साथ साझेदारी में इस तरह के बस रूट नेविगेशन मानचित्र स्थापित किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार इस पर कुल 27 करोड़ रुपये खर्च कर रही है जिसमें इन नए रूट मैप का 3 साल का रखरखाव भी शामिल होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन में क्रांति ला रही है। यात्रियों को अक्सर यह भ्रम होता है कि कौन सी बस कहाँ जाएगी और समस्या तब और बढ़ जाती है जब किसी को बीच में बस बदलनी पड़े। बीक्यूएस में स्थित इन नए रूट मैप से, कोई भी आसानी से बस रूट नंबर और गंतव्यों का पूरा अंदाजा लगा सकता है। इन नए रूट मैप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का उपयोग किया गया है, जिससे कोई भी इसे आसानी से पढ़ सकता हैl विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक बसों के साथ, यह सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

दिल्ली सरकार ने बीक्यूएस में बड़े आकार के रूट मैप स्थापित करने के लिए डीएमआरसी के साथ साझेदारी की है। डीएमआरसी बीक्यूएस में बैकलिट रूट मैप के साथ स्टेनलेस स्टील फ्रेम लगाएगी। ये बस रूट नेविगेशन मैप्स 4 फीट चौड़े और 6 फीट ऊंचे होंगे। डीएमआरसी अगले 6 महीनों में पूरी दिल्ली में इस परियोजना को क्रियान्वित करेगी। समग्र परियोजना में इन नए रूट मैप का 3 साल का पूर्ण रखरखाव भी शामिल होगा।

नया रूट मैप यात्रियों को सटीक जानकारी प्रदान करता है और शहर भर में सुगम यात्रा सुनिश्चित करता है।

नए रूट मैप के लाभ:

1. आसान नेविगेशन: रूट मैप यात्रियों को बस क्यू शेल्टर पर प्रतीक्षा करते समय आसानी से उपयुक्त बस मार्ग और गंतव्य की पहचान करने में सक्षम बनाता है। यह भ्रम को समाप्त करता है और उनकी यात्रा के लिए सही बस चुनने की प्रक्रिया को सरल करता है, जिससे समय की बचत होती है।

2. निर्बाध इंटरमोडल यात्रा:आस-पास के मेट्रो स्टेशनों के बारे में जानकारी शामिल करके, रूट मैप इंटरमोडल यात्रा की सुविधा प्रदान करता है।

3. महत्वपूर्ण सुविधाओं तक पहुंच: मार्ग में आईएसबीटी, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों के बारे में जानकारी शामिल करने से यात्रियों को आस-पास की सुविधाओं की आसानी से पहचान करने में मदद मिलती है।वैसे लोग जो दिल्ली में नयें हैं या जिन्हें आसपास के इलाकों की जानकारी नहीं हैं, उनके लिए यह मानचित्र काफी मददगार होगा।

4. बढ़ी हुई सुविधा: रूट मैप्स का बड़ा आकार यह सुनिश्चित करता है कि बस क्यू शेल्टर में किसी को भी जानकारी आसानी से दिखाई दें। यह यात्रियों के लिए उनकी आंखों पर दबाव डाले बिना प्रदर्शित जानकारी को पढ़ना और समझना सुविधाजनक बनाता है।

इसके अलावा दिल्ली सरकार बीक्यूएस में पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) लागू करने पर भी काम कर रही है, जो रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डों पर प्रदर्शित डिस्प्ले के समान होगी। पीआईएस से यात्रियों को बस क्यू शेल्टर पर बसों के आगमन और प्रस्थान की रियल टाइम में जानकारी मिल सकेगी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला