16 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के परियोजना को मंजूरी दी| 

सुल्तानपुरी मंगोलपुरी पश्चिम विहार व ज्वालापुरी की 16 सड़कों का जीर्णोद्धार करवाएगी केजरीवाल सरकार, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने परियोजना को दी मंजूरी

सुदृढ़ीकरण के बाद राजधानी की इन 16 सड़कों को मिलेगा नया स्वरुप

सड़कों के सुदृढ़ीकरण से रोजाना इन इलाक़ों और उसके आसपास के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा, मुख्यमार्ग से कालोनियों तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी

सुदृढ़ीकरण परियोजना के अंतर्गत आने वाली इन सड़कों के जीर्णोधार के बाद यातायात होगा सुगम

मानसून के दौरान जनता को आवाजाही में न हो परेशानी इसलिए दिल्ली की विभिन्न सड़कों का तेजी से सुदृढ़ीकरण करवा रही है केजरीवाल सरकार

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में दिल्ली की सड़कों को को बेहतर बनाने के लिए सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश-सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सड़कों के सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाए ख्याल, निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से हो पालन

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है| इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी रोड डिवीज़न के तहत सुल्तानपुरी मंगोलपुरी पश्चिम विहार व ज्वालापुरी की 16 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के परियोजना को मंजूरी दी| 

इन सड़कों में कन्झवाला रोड से रोड नंबर.316, रोड न.ए-2 अवंतिका चौक से पोल स्टार स्कूल, एच-ब्लॉक रोड सुल्तानपुर मंगोलपुरी में कला मंदिर सिनेमा रोड,टैंक रोड बी-ब्लॉक रोड, जी/एफ ब्लाक रोड, सुल्तानपुरी में बी-ब्लाक रोड व जी-ब्लाक रोड पश्चिमी दिल्ली में प्रेम सुख रोड आर ब्लॉक ज्वालापुरी से गुरु हरकिशन नगर साईं मंदिर रोड 60 फूटा रोड ज्वालापुरी कैपिटल प्लाजा मार्किट से जहाज अपार्टमेंट तक की सड़क विंध्याचल अपार्टमेंट से विराट कोऑपरेटिव सोसाइटी की सड़क लक्ष्मी नारायण मार्ग सैंट मार्क्स स्कूल से डीडीए मार्किट तक की सड़क शामिल है|   

परियोजना को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा इस प्रोजेक्ट से उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी दिल्ली में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी जिससे वे अधिक टिकाऊ बनेंगे|  इसके अलावा सौंदर्यीकरण के साथ ये क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाएंगे| उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में सड़कों को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में  शहर में सड़कों की स्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए हम योजनाबढ तरीके से काम करते है। इस योजना में विशेषज्ञों द्वारा सड़कों का मूल्यांकन, सड़कों की मरम्मत और उन्हें मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है ताकि ये सुनिश्चित हो सकें कि वे ये सड़कें भारी यातायात और किसी भी मौसम का सामना कर सकें।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। यह देखते हुए कि इन सड़कों का निर्माण बहुत पहले किया गया था, वर्तमान में इनके रख-रखाव की आवश्यकता है। सिविक एजेंसियों द्वारा केबल और पाइप बिछाने के लिए सड़कों को काटने के कारण सड़कों की राइडिंग क्वालिटी भी खराब हो गई है। लिहाजा अब यहां रखरखाव और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है|

बता दे कि दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मेन्टेनेन्स का कार्य करती है| इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया गया जिसके पश्चात इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली। सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों  का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी| परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सातों रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा||

इन सड़कों का होगा जीर्णोधार

कन्झवाला रोड से रोड नंबर.316

रोड न.ए-2 अवंतिका चौक से पोल स्टार स्कूल

एच-ब्लॉक रोड सुल्तानपुर

कला मंदिर सिनेमा रोड मंगोलपुरी 

टैंक रोड मंगोलपुरी

बी-ब्लॉक रोड मंगोलपुरी

जी/एफ ब्लाक रोड, मंगोलपुरी

बी-ब्लाक रोड, सुल्तानपुरी

जी-ब्लाक रोड, सुल्तानपुरी

प्रेम सुख रोड

आर ब्लॉक ज्वालापुरी से गुरु हरकिशन नगर साईं मंदिर तक की सड़क

60 फूटा रोड ज्वालापुरी

कैपिटल प्लाजा मार्किट से जहाज अपार्टमेंट तक की सड़क

विंध्याचल अपार्टमेंट से विराट कोऑपरेटिव सोसाइटी की सड़क

लक्ष्मी नारायण मार्ग

सैंट मार्क्स स्कूल से डीडीए मार्किट तक की सड़क

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला