यमुना नदी का कायाकल्प दिल्ली में शुरू हुआ “आई लव यमुना कैंपेन

दिल्ली के आईटीओ के छठ घाट से पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा किया गया “आई लव यमुना कैंपेन”  का शुभारम्भ

दिल्ली के विभिन्न ईको क्लब से लगभग 1500  शिक्षकों और छात्रों ने की “आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम में शिरकत

वृक्षारोपण अभियान के ज़रिये यमुना नदी के किनारे हरित क्षेत्र बढ़ाने का करेंगे कार्य

इस कैंपेन से दिल्लीवासियों की यमुना नदी की सफाई गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को करेंगे प्रोत्साहित

कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों ने यमुना नदी की सफाई से सम्बंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में लिया भाग

“आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम में यमुना नदी की सफाई को लेकर बच्चो ने ली महत्वपूर्ण शपथ

“आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को फ्री औषधीय पौधे भी बाटें गए

Eros Times: दिल्ली सरकार के वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के इको क्लब द्वारा आज छठ घाट आईटीओ से “आई लव यमुना कैंपेन” की शुरुआत की गई | दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | “आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब से करीबन 1500 बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई यमुना नदी की महत्ता और दिल्ली की प्रदूषण की समस्या के बारें में बच्चों को अवगत कराने के लिए इस कैंपेन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों ने यमुना नदी की सफाई से सम्बंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और यमुना नदी की सफाई को लेकर महत्वपूर्ण शपथ भी ग्रहण की | साथ ही विभाग द्वारा “आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को फ्री औषधीय पौधे भी बाटें गए |

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने “आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करने के बाद यमुना घाट पर जाकर सफाई अभियान का निरीक्षण किया | उसके बाद उपस्थित बच्चों और अध्यापको को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि यमुना दिल्ली के लिए एक नदी ही नहीं है बल्कि यह दिल्ली के एक बहुत बड़े इकोसिस्टम को सपोर्ट करती है | दिल्ली अपनी अधिकतर पानी से संबंधित जरूरतों के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। यमुना नदी इस क्षेत्र और उसके लोगों की आर्थिक और पारिस्थितिक आवश्यकताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, वर्षों से रसायनों, प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल प्रदूषकों की विशाल मात्रा ने नदी के पारिस्थितिक संतुलन के साथ छेड़छाड़ की है | लेकिन हमारी सरकार हर वह कोशिश कर रही है जिससे की इस पवित्र नदी की गरिमा को बनाए रखा जा सके | दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल द्वारा समर एक्शन प्लान लॉन्च किया गया था जिसका एक महत्वपूर्ण भाग जनजागरूकता अभियान को बढ़ावा देना है | उसी अभियान के चलते आज पर्यावरण एवं वन विभाग की संयुक्त पहल से इस कैंपेन को लांच किया जा रहा है | आज “आई लव यमुना कैंपेन” के लांच के ज़रिये हमारी सरकार दिल्लीवासियों की वृक्षारोपण अभियान और यमुना नदी सफाई को लेकर लोगो की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहती है | आज लगभग 1500 इको क्लब के बच्चे और शिक्षक यहां सरकार की ओर से इस नेक पहल के एक हिस्से के रूप में उपस्थित हैं। हमारा लक्ष्य है की हम लोगो में यमुना नदी के संरक्षण के प्रति ज़िम्मेदारी और अपनेपन की भावना को उत्पन्न कर सके | 

उन्होंने आगे बताया कि सरकार समझती है कि यमुना की सफाई और रेस्टोरेशन का काम अलग-अलग प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता है | इसके लिए ज़रूरत है की सभी स्टेकहोल्डर्स, लोकल समुदायों और शैक्षिक संस्थान एक साथ मिलकर सरकार का सहयोग करे | सरकार ने अपने स्तर पर यमुना नदी के कायाकल्प के लिए इस वर्ष के बजट में 7 सूत्री कार्य योजना तैयार की है | इसमें यमुना नदी के कायाकल्प के अंतर्गत 

• मौजूदा 18 एसटीपी को अपग्रेड, 3 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण (एसटीपी), 3 मौजूदा एसटीपी का रिहैबिलिटेशन और 40 नए डी -सेंट्रालाइज़्ड एसटीपी का निर्माण 

• यमुना में गिरने वाले 3 अनटेप्प्ड मेजर और 76  सब नालों को रोकने का कार्य  

• 1799  अनधिकृत कॉलोनियों और 639  जेजे क्लस्टर में सीवरेज नेटवर्क के विस्तार 

• सीईटीपी द्वारा मानकों के अनुसार सभी औद्योगिक सीईटीपी के ट्रीटमेंट का कार्य ,

• सेप्टेज प्रबंधन का कार्य 

• यमुना बाढ़ क्षेत्र का प्रबंधन 

• ट्रीटेड वेस्ट वॉटर जल का पूर्ण पुन: उपयोग करना 

साथ ही आगामी दिनों में वृक्षारोपण अभियान के ज़रिये यमुना नदी के किनारे हरित क्षेत्र बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा यह न केवल यमुना के इकोलॉजिकल बैलेंस के लिए ज़रूरी है बल्कि यह नदी की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने का कार्य भी करेगा | 

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यमुना नदी के प्रति हमारी सरकार की कोशिश केवल अल्पकालिक लक्ष्य तक सिमित नहीं है बल्कि इसमें यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी करना , इनोवेटिव समाधानों को लागू करना और आने वाली चुनौतियों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए अनुसंधान और विकास कार्य को बढ़ावा देना भी शामिल है |

कार्यक्रम के दौरान मौजूदा बच्चो ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में लिया भाग

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न ईको क्लब से आए छात्रों ने वन विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया | जिसमे सभी छात्रों को यमुना की सफाई से सम्बंधित स्लोगन लिखने का कार्य दिया गया था | इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छे स्लोगन लिखने वाले छात्रों को अगले महीने 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर पुरूस्कृत किया जाएगा | साथ ही सभी मौजूद बच्चो ने यमुना नदी की सफाई को लेकर महत्वपूर्ण शपथ भी ग्रहण की |

उन्होंने  उपस्थित सभी लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी यह संकल्प ले की यमुना नदी के पानी में ना तो प्रदूषण करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे  क्योकि जनसहभागिता से ही पर्यावरण को बेहतर और प्रदूषण मुक्त बनाने का रोडमैप बनेगा  दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों के साथ मिलकर इस अभियान को जन अभियान की तरह चलाएगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन