सरिता अग्रवाल और विजयलक्ष्मी गुप्ता ने किया नामांकन

गाजीपुर।नगर निकाय आम चुनाव 2023 मे नामांकन के आज अंतिम दिन भाजपा नगरपालिकानगर पंचायत 

अध्यक्षों तथा वार्ड सभासदों का नामांकन जिले के भिन्न भिन्न चुनाव कार्यालयों मे हुआ।

EROS TIMES:गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद कि उम्मिदवार सरिता अग्रवाल और नगर पंचायत जंगीपुर कि अध्यक्ष पद कि उम्मिदवार विजय लक्ष्मी गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन से अपराह्न 12- 50 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाईन से वाहनों से निकल कर सांसद तिराहा पहुंची जहाँ से पैदल नामांकन कक्ष तक चलकर सरिता अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी कक्ष स्थित चुनाव कार्यालय मे चार सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन के क्रमशः प्रस्तावक विजय शंकर वर्मा,किरन सिंह,अतुल कुमार श्रीवास्तव और रणधीर मौर्या थे।जबकि विजय लक्ष्मी गुप्ता ने दो सेटो मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें नन्दलाल और संदीप प्रस्तावक थे।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर मे चल रहे विकास के अधूरे कार्यों को पुर्ण करना हमारी प्राथमिकता होगी।तथा सुशासन व्यवस्था के साथ लोगों के सुविधाजनक जीवन के प्रति पुरा पुरा काम किया जाएगा। उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि लगातार 6 वीं बार गाजीपुर नगर मे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगी।

जबकि नगर पंचायत जंगीपुर कि प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच जन जन का सम्मान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी।तथा जंगीपुर मे चल रहे विकास कार्यो को गति प्रदान कर लोगों कि अपेक्षा और आवश्यक्ता पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी।

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों के बल पर जनपद कि सभी पाँच नगर पंचायतों तथा तीन नगरपालिकाओं मे भारी बहुमत से चुनाव मे जीत दर्ज करेगी।

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर के विकास और नगरों मे रह रहे लोगों के सुविधाओं से युक्त जीवन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता भारी मतो से जिताएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सुशील उपाध्याय,कृष्ण बिहारी राय,विनोद अग्रवाल,संकठा प्रसाद मिश्रा, रासबिहारी राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संतोष जायसवाल,कार्तिक गुप्ता,जयसूर्य भट्ट,श्रीप्रकाश केशरी,अभिनव सिंह छोटु,विवेकानंद पांडेय,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,रेनू गुप्ता,अजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला