अंबेडकर के संघर्ष ने दी लाखों लोगों को उम्मीद : डॉ. जाधव

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आईआईएमसी में ‘विशेष व्याख्यान’ का आयोजन

नई दिल्ली। भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जन संचार संस्थान द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान को संबोधित करते हुए पूर्व राज्‍यसभा सांसद एवं पुणे विश्‍वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्‍द्र जाधव ने कहा कि अंबेडकर ने अपना जीवन विषम परिस्थितियों में व्यतीत किया और उनके संघर्ष ने लाखों लोगों को उम्मीद दी। उन्होंने कहा कि भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी, डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह,  डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार* सहित सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थि‍त रहे।

भारत रत्‍न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर : एक बहुआयामी प्रतिभा विषय पर आयोजित व्‍याख्‍यान को संबोधित करते हुए डॉ. जाधव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के व्‍यक्तित्‍व के अनेक ऐसे पक्ष हैं, जिन पर अलग-अलग लंबी चर्चा की जा सकती है। इनमें वे एक महान अर्थशास्‍त्री शिक्षाविद् समाज सुधारक कानूनविद् संविधानविद्, एंथ्रोपोलॉजिस्‍ट आर्थिक प्रशासक जातिप्रथा के उन्‍मूलक जैसे विभिन्‍न रूपों में नजर आते हैं।

डॉ. जाधव के अनुसार बाबासाहेब असाधारण अर्थशास्‍त्री थे। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही अपनी थीसिस ‘एडमिनिस्‍ट्रेशन एंड फाइनेंस ऑफ ईस्‍ट इंडिया कंपनी’ में लिखा था कि किस प्रकार ब्रिटिश सरकार की नीतियां भारत के आम लोगों के हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं। श्री जाधव ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक-राजनीतिक व्‍यस्‍तताओं के बावजूद 22 पुस्‍तकें लिखीं जो भारतीय अर्थनीति  मुद्रानीति वित्‍तीय मामलों आदि के संदर्भ में महत्‍वपूर्ण नीतिनिर्धारक सुझाव देती हैं।

डॉ. जाधव ने बताया कि बाबासाहेब ने एक समाज सुधारक के रूप में भी बहुत महत्‍वपूर्ण कार्य किए। 1923 में भारत वापस आने के बाद  अगले साल उन्‍होंने ‘बहिष्‍कृत हितकारिणी सभा’ का गठन किया और समाज में समता लाने के लिए अथक प्रयास किए। वह ‘समरसता’ से अधिक ‘समानता’ पर जोर देते थे।

इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने बाबासाहेब के एक पत्रकार के रूप में समाज के लिए किए गए कार्यों का स्‍मरण करते हुए कहा कि उन्‍होंने ‘मूकनायक’, ‘बहिष्‍कृत भारत’ और  ‘प्रबुद्ध नायक’ जैसे प्रकाशनों के माध्‍यम से एक ऐसी सामाजिक चेतना जगाई, जो अपने आप में एक मिसाल है। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार के समाज की कल्‍पना डॉ. अंबेडकर ने सौ साल पहले की थी, उसे साकार करना मीडिया का दायित्‍व है। अगर हम इस चुनौती को स्‍वीकार करेंगे, तभी ‘एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत’ के स्‍वप्‍न को यथार्थ में बदल सकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन आईआईएमसी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन कौंडल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरावती परिसर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद निताले ने दिया।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 37 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 55 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश