बिरनो में बिजली का आतंक युवक की मौत बैंक में भी लगी आग

गाज़ीपुर बिरनो रविवार की रात्रि में बिजली का दिखा आतंक जहां से यूनियन बैंक चपेट में आया वहीं फल विक्रेता की दूकान और बैंक में जनरेटर का कार्य संभालने वाले त्रिवेणी प्रसाद वर्मा की मौत भी हो गई।

 इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

EROS TIMES: मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनो गांव में रविवार की रात बिजली का आतंक देखने को मिला लगभग 11:00 बजे 11000 वोल्टेज का तार गिर जाने से एल टी के तार में 11000 वोल्टेज बिजली प्रवाह हो गया जिससे स्थानीय घरों में और बैंक में बिजली संबंधित रखे सामान जलकर राख हो गए इस घटना में स्थानीय यूनियन बैंक में बैंक मैनेजर के ऑफिस समेत कुर्सी टेबल सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गए पास में अमर गोड़ के फल के दुकान को भी बिजली ने अपनी चपेट में लिया और दुकान में रखा फ्रिज फल और ठंडा से संबंधित सामान भी जल गए।

यूनियन बैंक में जनरेटर के संचालन का कार्य करने वाले त्रिवेणी प्रसाद वर्मा पुत्र स्वर्गीय केशव प्रसाद वर्मा 62 अपने घर में खाना खाकर सोए हुए थे तब काफी शोरगुल सुनकर वह उठे और अपने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़े तभी लोहे का दरवाजा होने के कारण बिजली के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बैंक में लगी आग को बुझाने में काफी मशक्कत के बाद सफलता हाथ लगी स्थानीय लोगों ने बताया कि जर जर तार होने के कारण यह घटना हुई है आलम यह है कि आए दिन कहीं ना कहीं तार टूटने की घटना होती रहती है विभाग के द्वारा अनदेखा किया जाता है।

त्रिवेणी प्रसाद वर्मा के 3 पुत्र हैं जिनमें विजय वर्मा अजय वर्मा संजय वर्मा यह लोग मिलकर साइकिल बनाने की दुकान चलाते हैं वही पिता के द्वारा यूनियन बैंक में जनरेटर का कार्य संभाला जा रहा था अब इस हादसे के बाद इस परिवार में दुख का आलम बना हुआ है।

इस संबंध में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक पुष्पेश सौरभ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से हुई आग लगने की घटना के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मेरे ऑफिस का हुआ है जिसमें नेटवर्किंग सिस्टम पूरी तरीके से जल चुका है वही एसी प्रिंटर सहित 12 से 13 लाख का नुकसान भी हुआ है पुनः कार्य प्रारंभ करने में लगभग 1 सप्ताह का वक्त लगेगा।

इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता बिरनो मिथिलेश यादव ने बताया कि 11000 वोल्टेज का तार इंसुलेटर हो जाने पर सरक कर नीचे को आ गया था जिससे वह एल टी तार के संपर्क में आ गया जिससे संबंधित बैंक और घर 11000 वोल्टेज प्रवाह होने लगा जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई है।इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे थे और हादसे में घायल हुए व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन