ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

 योगीराज में बदला यूपी को लेकर जनता का परसेप्शन

 यूपी अब उपद्रवियों का नहीं उत्सवों का प्रदेश बन चुका है

 दीपोत्सव ब्रजोत्सव रंगोत्सव के साथ ही यूपी बना नित्य सुमंगल नित्य महोत्सव का प्रदेश

EROS TIMES: लखनऊ  उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं उत्सवों के प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने के दौरान इन्हीं वाक्यों के साथ सरकार की उपलब्धियों का बखान किया था। देश-दुनिया के अंदर यूपी को लेकर बदले परसेप्शन का असर अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को पूरे दिन ट्विटर पर हैशटैग उत्सव प्रदेश (#UtsavPradesh) ट्रेंड करता रहा। इस दौरान तकरीबन 23 करोड़ यूजर्स तक प्रदेश की छवि को लेकर बदली अवधारणा का संदेश प्रसारित हुआ। हैशटैग ‘उत्सव प्रदेश’ इंडिया में काफी देर तक टॉप चार्ट में नंबर एक पर बना रहा। इस दौरान लगभग 35 हजार से अधिक यूजर्स ने दीपोत्सव, ब्रजोत्सव, रंगोत्सव के साथ ही नित्य सुमंगल नित्य महोत्सव की भूमि बन चुके यूपी को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार लाइक रिप्लाई और रिट्वीट के जरिए किया। बता दें कि आजाद भारत में पहली बार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के अवसर पर हर जिले में दुर्गा शप्तसती और श्रीरामचरित मानस के पाठ का आयोजन हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। ट्विटर पर यूजर्स इसे योगी राज में विरासत और संस्कृति के सम्मान की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। वहीं प्रदेश में नित्य आयोजित हो रहे उत्सवों और महोत्सवों ने दशकों से यूपी को लेकर बने गुंडाराज और माफियाराज की छवि को तोड़ने का काम किया है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां