ग्रेटर नोएडा में गैस रिसाव एवं आग को लेकर किया गया ऑफसाइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल

 डीएम वाॅर रूम गौतम बुद्ध नगर से

EROS TIMES: डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ऑफसाइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल के लिए जिला स्थित संकट समूह के सदस्यों की बैठक सम्पन्नबैठक के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में गैस रिसाव एवं आग को लेकर किया गया ऑफसाइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सलजनपद गौतमबुद्धनगर में परिसंकटमय वृहद औद्योगिक दुर्घटना की आशंका वाले पांच कारखाने में परिसंकटमय रासायनिक दुर्घटनाओं से उत्पन्न आकस्मिकताओं से निपटने के उद्देश्य से

डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के सभागार में ऑफसाइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल के लिए जिला स्थित संकट समूह के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एवं निदेशक कारखाना उत्तर प्रदेश आरके सिंह, उपनिदेशक कारखाना नोएडा बी के सिंह के मार्गदर्शन में ऑफसाइट इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा कारखाने में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उक्त रिहर्सल सहायक निदेशक कारखाना नोएडा के सी कनौजिया बी के शुक्ला एवं अंशुल तिवारी के संयोजन में कराया गया। गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित 5 अति खतरनाक कारखानों में से हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में आर 32 गैस के रिसाव का वातावरण बनाया गया।

हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा गैस के रिसाव के कारण लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया किंतु असफल रहे तब जिला प्रशासन को सूचना दी गयी इसके बाद इस को ऑफ साइड घोषित होने पर जिला प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाया गया एवं अंत में केमिकल रिसाव को काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ गाजियाबाद के कमांडेंट के निर्देशन में इंस्पेक्टर विश्वकर्मा की टीम ने रिसाव को काबू करके वहां फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाल कर रिहर्सल का समापन किया। रिहर्सल के दौरान सभी स्टेकहोल्डर्स ने त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी और रिहर्सल अत्यंत सफल रहा। हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा की टीम ने उक्त रिहर्सल के लिए बहुत ही अच्छी प्लानिंग सुनिश्चित की व उक्त रिहर्सल को सफल बनाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स का सादर आभार व्यक्त किया। कारखाने में उक्त रिहर्सल के दौरान कारखाने के प्रोजेक्ट हेड अमित पाल तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां