स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी पर लोगों की सतर्कता और भी जरूरी – सीएमओ

कोविड के लक्षण नजर आने पर जरूर कराएं जांच, जनपद में जांच उपचार की पूरी व्यवस्था, जरूरत होने पर कोविड हेल्पलाइन नंबर- 1800-419-2211 पर कॉल करें

EROS TIMES:नोएडा कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इन्हें रोका जा सकता है। इसके लिए जन समुदाय को सतर्क और जागरूक होना होगा। स्वास्थ्य विभाग कोविड को लेकर पूरी तरह से तैयार है पर लोगों का सहयोग और भी जरूरी है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने कही।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। सेक्टर 39 स्थित संयुक्त जिला अस्पताल (पुराना कोविड अस्पताल) के तृतीय तल पर कोविड डेडिकेटेड वार्ड तैयार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी उपचार की व्यवस्था दुरुस्त है। इसके अलावा निजी चिकित्सालयों को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिये गये हैं कि कोविड पॉजिटिव मरीजों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भेजें, जिससे उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जा सके। सरकारी स्तर पर टेस्टिंग बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने बताया- जनपद में 17 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। इनमें 11 सरकारी और 6 निजी संयंत्र हैं।  विभाग के पास बड़ी संख्या में 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।

डा. शर्मा ने कहा- उपचार से बेहतर है बीमारी से बचाव। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर जाएं तो मास्क जरूर पहनें। घर आने पर और कुछ भी खाने पीने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन पानी से धोएं। उन्होंने कहा – मौसम बदलने की वजह से खांसी जुकाम- बुखार की शिकायत हो जाती है। इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (सारी) के लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लें और कोविड की जांच कराएं।

उप जिला सर्विलांस अधिकारी एवं डिस्ट्रिक्ट  पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डा. अमित कुमार ने बताया- जनपद में कोविड से निपटने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं । सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया गया है। टेस्टिंग, ट्रेसिंग बढ़ा दी गयी है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। उन्होंने कहा- लक्षण नजर आने पर घबराएं नहीं, चिकित्सक को दिखाएं, जांच कराएं। जरूरत होने पर हेल्पलाइन नंबर- 18004192211 पर कॉल करें।  जनपद में उपचार के लिए चार एल-1 और चार एल-2 स्तर के अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। जरूरत पड़ने पर यहां उपचार की पूरी व्यवस्था है।

डा. अमित ने कहा- त्योहार का समय है इसलिए लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। धर्म स्थलों पर जाते समय उचित दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा- एहतियात ही सबसे बड़ा बचाव है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां